आज रखा जाएगा पुत्रदा एकादशी व्रत, जानें पूजन मुहूर्त व महत्व
साल की पहली एकादशी 10 जनवरी 2025, शुक्रवार को है। पौष मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को पौष पुत्रदा एकादशी (Putrada Ekadashi) कहा जाता है। इसे वैकुंठ एकादशी भी कहते हैं। एकादशी के दिन भगवान विष्णु व माता लक्ष्मी की पूजा का…
साल की पहली एकादशी 10 जनवरी 2025, शुक्रवार को है। पौष मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को पौष पुत्रदा एकादशी (Putrada Ekadashi) कहा जाता है। इसे वैकुंठ एकादशी भी कहते हैं। एकादशी के दिन भगवान विष्णु व माता लक्ष्मी की पूजा का विधान है। विष्णु पुराण में एकादशी व्रत का महात्म्य वर्णित है। मान्यता है कि एकादशी व्रत करने से जातक को पापों से मुक्ति मिलती है। जबकि पुत्रदा एकादशी व्रत करने से मनवांछित फल प्राप्त होने के साथ संतान की प्राप्ति होती है। पुत्रदा एकादशी पर भद्रा का साया रहने वाला है। ज्योतिष शास्त्र में पूजा-पाठ के लिए भद्राकाल अशुभ माना गया है। जानें पुत्रदा एकादशी पूजन मुहूर्त, महत्व व राहुकाल, भद्रा टाइमिंग:
पुत्रदा एकादशी (Putrada Ekadashi) 2025 शुभ मुहूर्त:
पौष पुत्रदा एकादशी (Putrada Ekadashi) तिथि 09 जनवरी 2025 को दोपहर 12 बजकर 22 मिनट से प्रारंभ होगी और 10 जनवरी 2025 को सुबह 10 बजकर 19 मिनट तक रहेगी।
पुत्रदा एकादशी (Putrada Ekadashi) पूजन मुहूर्त 2025:
ब्रह्म मुहूर्त- 05:27 ए एम से 06:21 ए एम
प्रातः सन्ध्या- 05:54 ए एम से 07:15 ए एम
अभिजित मुहूर्त- 12:08 पी एम से 12:50 पी एम
विजय मुहूर्त- 02:13 पी एम से 02:55 पी एम
गोधूलि मुहूर्त- 05:40 पी एम से 06:07 पी एम
सायाह्न सन्ध्या- 05:42 पी एम से 07:04 पी एम
अमृत काल- 11:29 ए एम से 01:00 पी एम
पुत्रदा एकादशी शुभ चौघड़िया मुहूर्त:
लाभ - उन्नति: 08:34 ए एम से 09:52 ए एम
अमृत - सर्वोत्तम: 09:52 ए एम से 11:10 ए एम
शुभ - उत्तम: 12:29 पी एम से 01:47 पी एम
पुत्रदा एकादशी (Putrada Ekadashi) राहुकाल टाइमिंग:
पुत्रदा एकादशी पर राहुकाल 11:10 ए एम से 12:29 पी एम तक रहेगा। जबकि भद्रा 07:15 ए एम से 10:19 ए एम तक रहेगी। ज्योतिष शास्त्र में भद्रा व राहुकाल को अशुभ माना गया है। इस अवधि में शुभ कार्य वर्जित हैं।
पुत्रदा एकादशी (Putrada Ekadashi) व्रत पारण मुहूर्त:
पुत्रदा एकादशी व्रत पारण 11 जनवरी 2025 को किया जाएगा। एकादशी व्रत पारण का शुभ मुहूर्त सुबह 07 बजकर 15 मिनट से सुबह 08 बजकर 21 मिनट तक रहेगी।
पारण के दिन द्वादशी समाप्त होने का समय-पारण के दिन द्वादशी समाप्त होने का समय सुबह 08 बजकर 21 मिनट है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
अयोध्या दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में पहुंचाएगा हाईटेक मीडिया सेंटर
अयोध्या : योगी सरकार अयोध्या में दीपोत्सव-2026 के आयोजन की तैयारियों में जुटी है। दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में सुचारु ढंग से पहुंचाने के लिए हाईटेक मीडिया सेंटर तैयार किया जा रहा है। यहां पर कंप्यूटर, प्रिंटर,…
एशिया की रैंकिंग में सीसीएसयू की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा
मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण, शोधपरक और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप बनाने के प्रयास अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी परिणाम दिखाने लगे हैं। प्रदेश के…
Deepotsav: सरयू तट पर बनेगा नया कीर्तिमान, 2100 से अधिक लोग एक साथ करेंगे महाआरती
अयोध्या। रामनगरी में इस बार सरयू आरती नया कीर्तिमान स्थापित करने की तैयारी में है। 07 नवंबर को होने वाली सामूहिक आरती में 2100 से अधिक लोग शामिल होंगे। आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई…
दीपोत्सव में लगाए गए वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रमुख स्थलों पर संभाली कमान
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और मार्गदर्शन में अयोध्या के दीपोत्सव को भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित स्वरूप देने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों को निर्णायक गति दी है। दीपोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों को…
