तीन महीने में मुझे दूसरी बार बेघर किया गया... सीएम आतिशी का केंद्र पर बड़ा हमला
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद आम आदमी पार्टी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। सीएम आतिशी (CM Atishi) के साथ सौरभ भारद्वाज और संजय सिंह ने इस प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। आतिशी ने बीजेपी पर निशाना साधते…
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद आम आदमी पार्टी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। सीएम आतिशी (CM Atishi) के साथ सौरभ भारद्वाज और संजय सिंह ने इस प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। आतिशी ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी ने तीन महीने में दो बार मुझसे मेरा आवास छीना है। अगर जरूरत पड़ी तो मैं दिल्ली वालों के घर में जाकर रहूंगी लेकिन दिल्ली वालों के काम नहीं रुकेंगे।
प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए आतिशी (CM Atishi) ने कहा, 'बीजेपी ने तीन महीने में दूसरी बार मेरा आवास मुझसे छीन लिया। बीजेपी को लगता है कि घर छीनने से, हमारे साथ गाली-गलौच करने से, हमारे परिवार के साथ निचले स्तर की बातें करने से वो दिल्ली वालों के लिए काम रोक देंगे। मैं दिल्ली वालों को बताना चाहती हूं कि घर छीनने से काम रुकेंगे नहीं। जरूरत पड़ी तो दिल्लीवालों के घर में जाकर रहूंगी और दोगुने जज्बे से काम करूंगी।'
उन्होंने कहा, 'बीजेपी वालों ने आज मुझे सीएम आवास से बाहर निकाला है, आज मैं ये प्रण ले रही हूं कि दिल्ली की हर महिला को 2100 रुपये दिलवा कर रहूंगी, हर पुजारी-हर ग्रंथी को 1800 रुपये की सम्मान राशि दिलवा कर रहूंगी। AAP का हर नेता अपने सिर पर कफन बांधकर निकला है, दिल्लीवालों को लिए काम करने निकला है।'
पीडब्ल्यूडी ने दी सफाई
आतिशी (CM Atishi) के आरोपों पर पीडब्ल्यूडी के सूत्रों ने कहा, 'उन्हें बाहर नहीं निकाला गया है। वे कभी वहां शिफ्ट ही नहीं हुई थीं। उन्हें 17 एबी मथुरा रोड पर सरकारी आवास पहले से ही आवंटित है और उन्हें फिर से दो अन्य बंगलों का ऑफर दिया गया है।'
सूत्रों के अनुसार यह घर उनसे दो कारणों से वापस लिया गया है। पहला, उन्हें एक हफ्ते के भीतर घर का पजेशन लेना था और उन्होंने 3 महीने में भी ऐसा नहीं किया, जो नियमों के खिलाफ है। दूसरा, 6 फ्लैग स्टाफ रोड सीबीआई/ईडी की जांच के दायरे में है और अब सीएजी ने इसके निर्माण में भ्रष्टाचार की पुष्टि की है।
‘मेरे पिता को गाली गालियां दी…’, बिधूड़ी के बयान को लेकर भावुक हुईं CM आतिशी
जब आतिशी (CM Atishi) को घर आवंटित किया गया था, तो एक शर्त यह थी कि चूंकि 6 फ्लैग स्टाफ आवास की सीबीआई/ईडी द्वारा जांच की जा रही है, इसलिए उन्हें उनके साथ सहयोग करना होगा। पीडब्ल्यूडी का आरोप है कि आतिशी ने जानबूझकर घर का पजेशन नहीं लिया ताकि घर बंद रहे और जांच एजेंसियां रुकी रहें।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
अयोध्या दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में पहुंचाएगा हाईटेक मीडिया सेंटर
अयोध्या : योगी सरकार अयोध्या में दीपोत्सव-2026 के आयोजन की तैयारियों में जुटी है। दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में सुचारु ढंग से पहुंचाने के लिए हाईटेक मीडिया सेंटर तैयार किया जा रहा है। यहां पर कंप्यूटर, प्रिंटर,…
एशिया की रैंकिंग में सीसीएसयू की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा
मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण, शोधपरक और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप बनाने के प्रयास अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी परिणाम दिखाने लगे हैं। प्रदेश के…
Deepotsav: सरयू तट पर बनेगा नया कीर्तिमान, 2100 से अधिक लोग एक साथ करेंगे महाआरती
अयोध्या। रामनगरी में इस बार सरयू आरती नया कीर्तिमान स्थापित करने की तैयारी में है। 07 नवंबर को होने वाली सामूहिक आरती में 2100 से अधिक लोग शामिल होंगे। आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई…
दीपोत्सव में लगाए गए वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रमुख स्थलों पर संभाली कमान
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और मार्गदर्शन में अयोध्या के दीपोत्सव को भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित स्वरूप देने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों को निर्णायक गति दी है। दीपोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों को…
