24 घण्टे ऑनलाइन

BJP में शामिल होने के बाद राघव चड्ढा की PM मोदी से पहली मुलाकात

आम आदमी पार्टी काे छाेड़कर हाल ही में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हुए राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने शनिवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात (Raghav Chadha's meeting with PM Modi) की। भाजपा में शामिल…

24GhanteOnline
August 8, 2026
1 min read
BJP में शामिल होने के बाद राघव चड्ढा की PM मोदी से पहली मुलाकात

आम आदमी पार्टी काे छाेड़कर हाल ही में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हुए राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने शनिवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात (Raghav Chadha's meeting with PM Modi) की। भाजपा में शामिल होने के बाद प्रधानमंत्री के साथ उनकी यह पहली अहम मुलाकात मानी जा रही है। मुलाकात के बाद चड्ढा ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी साझा करते हुए बातचीत को खास और ज्ञानवर्धक बताया।

राघव चड्ढा ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ मुलाकात की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से मिलने का सौभाग्य मिला। उनके साथ विस्तृत और ज्ञानवर्धक बातचीत हुई। अपना बहुमूल्य समय देने और उनके विचारों व मार्गदर्शन से लाभ उठाने का अवसर देने के लिए मैं उनका हृदय से आभारी हूं।”

उल्लेखनीय है कि, राघव चड्ढा की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात ऐसे समय हुई है जब पंजाब में आगामी 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में भाजपा में शामिल होने के बाद पंजाब की राजनीति में चड्ढा की भूमिका को लेकर अटकलें तेज हैं।

भाजपा में शामिल होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ राघव चड्ढा की यह मुलाकात राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।