24 घण्टे ऑनलाइन

किसान की मौत पर राहुल गांधी का पंजाब सरकार पर हमला, चीमा के इस्तीफे की मांग

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने पंजाब में किसान गुलजार सिंह की आत्महत्या के मामले को लेकर राज्य की भगवंत मान सरकार से वित्त मंत्री हरपाल सिंह…

24GhanteOnline
September 9, 2026
2 min read
किसान की मौत पर राहुल गांधी का पंजाब सरकार पर हमला, चीमा के इस्तीफे की मांग

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने पंजाब में किसान गुलजार सिंह की आत्महत्या के मामले को लेकर राज्य की भगवंत मान सरकार से वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा का तत्काल इस्ताफा लेने और मामले की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

राहुल गांधी ने बुधवार को एक्स पोस्ट में आरोप लगाया कि दलित समुदाय से आने वाले गुलजार सिंह ने अपने बेटे के नशे का शिकार होने के बाद वित्त मंत्री से सरकार की ओर से ड्रग्स के कारोबार को रोकने में कथित नाकामी को लेकर सवाल किया था। इसके बाद गुलजार सिंह पर माफी मांगने के लिए दबाव बनाया गया और उन्हें प्रताड़ित तथा अपमानित किया गया।

उन्होंने कहा कि इस घटनाक्रम के बाद गुलज़ार सिंह ने जहर खा लिया। गुलजार सिंह को एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल ले जाया गया और इलाज नहीं मिलने के कारण आखिरकार उनकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि पंजाब में ऐसा यह पहला मामला नहीं है। पिछले सप्ताह उन्होंने मोहनजीत सिंह से भी बात की थी, जिन्हें मुख्यमंत्री मान के खिलाफ प्रदर्शन करने के कारण प्रताड़ित किया गया।

राहुल ने कहा कि सरकार का काम जनता के सवालों का जवाब देना है, सवाल पूछने वालों को कुचलना नहीं। उन्होंने गुलज़ार के परिवार को जल्द न्याय दिलाने की मांग करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री को मामले की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करनी चाहिए तथा जांच की प्राथमिकी में वित्त मंत्री का नाम दर्ज किया जाना चाहिए।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

सोनिया गांधी का X पर डेब्यू, राजीव गांधी से पहली मुलाकात की कहानी सुनाई

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर डेब्यू किया है। अपने पहले पोस्ट में उन्होंने आगामी आत्मकथा ‘Belonging: A Journey of Love’ का वीडियो साझा किया। इसमें सोनिया गांधी ने…

PM रविवार को वाराणसी में वायुसेना का हवाई प्रदर्शन देखेंगे, भुवनेश्वर में आरबीआई के डेटा सेंटर का करेंगे उद्घाटन

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को उत्तर प्रदेश और ओडिशा के दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वह वाराणसी में एक नए वस्त्र विनिर्माण केंद्र का उद्घाटन करने के साथ भारतीय वायुसेना के हवाई प्रदर्शन को देखेंगे। इसके बाद…

‘हर चुनौती का डटकर सामना करते हैं हिमवीर’, ITBP जवानों को PM मोदी का संदेश

ITBP Raising Day: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के कई बड़े नेताओं ने हिमवीरों को शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने जवानों के साहस, समर्पण और देश के प्रति त्याग की सराहना…

भारत-पोलैंड की दोस्ती पर टस्क का बड़ा संदेश, PM मोदी से रक्षा-व्यापार पर चर्चा

पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क के भारत दौरे के बीच उनका एक सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता से पहले टस्क ने एक्स पर लिखा, ‘हमें कोई नहीं रोक सकता।’ उन्होंने भारत और…