‘मेरे जीजाजी को पिछले दस सालों से परेशान कर रही है सरकार…’ रॉबर्ट वाड्रा के समर्थन में उतरे राहुल गांधी
नयी दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा है कि उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा तथा उनके पति रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ मोदी सरकार लगातार साजिश कर रही है और वह इसके…
नयी दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा है कि उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा तथा उनके पति रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ मोदी सरकार लगातार साजिश कर रही है और वह इसके विरुद्ध अपनी बहन और बहनोई के साथ खड़े रहेंगे।
श्री गांधी (Rahul Gandhi) का यह बयान प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा श्री वाड्रा के खिलाफ हरियाणा में कथित जमीन घोटाले के मामले में गुरुवार को आरोपपत्र दायर किये जाने के संदर्भ में आया है। ईडी ने आरोप पत्र दायर करने के बाद ही श्री वाड्रा की करीब 36 करोड़ की संपत्तियां भी एटैच की है।
उन्होंने (Rahul Gandhi) कहा कि पिछले 10 साल से वाड्रा परिवार को इसी तरह के षडयंत्रों के तहत तंग किया जा रहा है, लेकिन उनका परिवार बहादुर है और वे हर साजिश के खिलाफ पूरी ताकत से लड़ेंगे।
श्री गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा, “मेरे बहनोई को पिछले दस वर्षों से यह सरकार परेशान कर रही है। यह ताज़ा आरोपपत्र उसी षडयंत्र का एक और हिस्सा है। मैं रॉबर्ट, प्रियंका और उनके बच्चों के साथ खड़ा हूँ क्योंकि उन्हें दुर्भावनापूर्ण, राजनीतिक रूप से प्रेरित बदनामी और उत्पीड़न का एक और हमला झेलना पड़ रहा है।”
उन्होंने (Rahul Gandhi) कहा, “मुझे पता है कि वे सभी किसी भी तरह के उत्पीड़न का सामना करने की हिम्मत रखते हैं। वे बहादुर हैं और वे गरिमा के साथ हर साजिश का मुकाबला करते रहेंगे। आखिरकार सच्चाई की जीत होगी।”
गौरतलब है कि श्री वाड्रा के खिलाफ गुरुग्राम जमीन घोटाले के मामले में ईडी ने एक मामला दर्ज किया है। इस मामले की अगली सुनवाई 24 जुलाई को होगी।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
सोनिया गांधी का X पर डेब्यू, राजीव गांधी से पहली मुलाकात की कहानी सुनाई
नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर डेब्यू किया है। अपने पहले पोस्ट में उन्होंने आगामी आत्मकथा ‘Belonging: A Journey of Love’ का वीडियो साझा किया। इसमें सोनिया गांधी ने…
PM रविवार को वाराणसी में वायुसेना का हवाई प्रदर्शन देखेंगे, भुवनेश्वर में आरबीआई के डेटा सेंटर का करेंगे उद्घाटन
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को उत्तर प्रदेश और ओडिशा के दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वह वाराणसी में एक नए वस्त्र विनिर्माण केंद्र का उद्घाटन करने के साथ भारतीय वायुसेना के हवाई प्रदर्शन को देखेंगे। इसके बाद…
‘हर चुनौती का डटकर सामना करते हैं हिमवीर’, ITBP जवानों को PM मोदी का संदेश
ITBP Raising Day: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के कई बड़े नेताओं ने हिमवीरों को शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने जवानों के साहस, समर्पण और देश के प्रति त्याग की सराहना…
भारत-पोलैंड की दोस्ती पर टस्क का बड़ा संदेश, PM मोदी से रक्षा-व्यापार पर चर्चा
पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क के भारत दौरे के बीच उनका एक सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता से पहले टस्क ने एक्स पर लिखा, ‘हमें कोई नहीं रोक सकता।’ उन्होंने भारत और…
