24 घण्टे ऑनलाइन

‘रन फॉर आंबेडकर, रन फॉर संविधान’ मैराथन को राहुल गांधी ने दिखाई हरी झंडी, बोले- संविधान बचाना कांग्रेस का लक्ष्य

नई दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने रविवार को दिल्ली में आयोजित ‘रन फॉर आंबेडकर, रन फॉर संविधान’ मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं के बीच संविधान और डॉ.…

24GhanteOnline
April 12, 2026
1 min read

नई दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने रविवार को दिल्ली में आयोजित ‘रन फॉर आंबेडकर, रन फॉर संविधान’ मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं के बीच संविधान और डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों के प्रति जागरूकता फैलाना है।

कांग्रेस पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि इस मैराथन का आयोजन पार्टी के अनुसूचित जाति विभाग द्वारा अन्य पिछड़ा वर्ग विभाग के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और युवाओं ने हिस्सा लिया।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि संविधान डॉ. भीमराव अंबेडकर का संदेश है और यदि संविधान नहीं होता, तो आज का भारत इस स्वरूप में देखने को नहीं मिलता। उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी संविधान को कमजोर करना चाहती है, जबकि कांग्रेस का उद्देश्य इसे मजबूत और सुरक्षित रखना है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस चाहती है कि संविधान का संदेश देश के हर कोने तक पहुंचे और प्रत्येक नागरिक इसके महत्व को समझे। इसके लिए युवाओं की भागीदारी को बढ़ावा देते हुए लगातार जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

सोनिया गांधी का X पर डेब्यू, राजीव गांधी से पहली मुलाकात की कहानी सुनाई

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर डेब्यू किया है। अपने पहले पोस्ट में उन्होंने आगामी आत्मकथा ‘Belonging: A Journey of Love’ का वीडियो साझा किया। इसमें सोनिया गांधी ने…

PM रविवार को वाराणसी में वायुसेना का हवाई प्रदर्शन देखेंगे, भुवनेश्वर में आरबीआई के डेटा सेंटर का करेंगे उद्घाटन

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को उत्तर प्रदेश और ओडिशा के दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वह वाराणसी में एक नए वस्त्र विनिर्माण केंद्र का उद्घाटन करने के साथ भारतीय वायुसेना के हवाई प्रदर्शन को देखेंगे। इसके बाद…

‘हर चुनौती का डटकर सामना करते हैं हिमवीर’, ITBP जवानों को PM मोदी का संदेश

ITBP Raising Day: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के कई बड़े नेताओं ने हिमवीरों को शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने जवानों के साहस, समर्पण और देश के प्रति त्याग की सराहना…

भारत-पोलैंड की दोस्ती पर टस्क का बड़ा संदेश, PM मोदी से रक्षा-व्यापार पर चर्चा

पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क के भारत दौरे के बीच उनका एक सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता से पहले टस्क ने एक्स पर लिखा, ‘हमें कोई नहीं रोक सकता।’ उन्होंने भारत और…