24 घण्टे ऑनलाइन

देश में सवाल पूछो तो चुप्पी, विदेश में पूछो तो..., राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

नई दिल्ली। अमेरिका में पीएम नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने एक सवाल के जवाब में उद्योगपति गौतम अडानी के मामले को देश का व्यक्तिगत मामला बताया है। इस पर लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने पीएम मोदी पर जोरदार…

24GhanteOnline
February 14, 2025
2 min read

नई दिल्ली। अमेरिका में पीएम नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने एक सवाल के जवाब में उद्योगपति गौतम अडानी के मामले को देश का व्यक्तिगत मामला बताया है। इस पर लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने पीएम मोदी पर जोरदार हमला बोला है। राहुल ने आरोप लगाते हुए कहा कि अमेरिका में भी पीएम मोदी ने अडानी के भ्रष्टाचार पर पर्दा डाल दिया।

दरअसल, अमेरिका दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी से अडानी के खिलाफ रिश्वतखोरी के आरोपों को लेकर सवाल किया गया कि क्या अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ उनकी मुलाकात के दौरान उनसे किसी बात पर चर्चा हुई।

इसके जवाब में पीएम मोदी ने कहा, ‘भारत एक लोकतंत्र है और हमारी संस्कृति ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ है, हम पूरे विश्व को एक परिवार मानते हैं। मेरा मानना है कि हर भारतीय मेरा है। दोनों देशों के दो प्रमुख नेता कभी भी इस तरह के व्यक्तिगत मुद्दों पर चर्चा नहीं करते हैं।’

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने पीएम मोदी पर साधा निशाना


पीएम मोदी के अडानी मुद्दे पर इस जवाब को लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने निशाना साधा है। राहुल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘देश में सवाल पूछो तो चुप्पी, विदेश में पूछो तो निजी मामला! अमेरिका में भी मोदी जी ने अडानी जी के भ्रष्टाचार पर पर्दा डाल दिया! जब मित्र का जेब भरना मोदी जी के लिए “राष्ट्र निर्माण” है, तब रिश्वतखोरी और देश की संपत्ति को लूटना “व्यक्तिगत मामला” बन जाता है।’

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

सोनिया गांधी का X पर डेब्यू, राजीव गांधी से पहली मुलाकात की कहानी सुनाई

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर डेब्यू किया है। अपने पहले पोस्ट में उन्होंने आगामी आत्मकथा ‘Belonging: A Journey of Love’ का वीडियो साझा किया। इसमें सोनिया गांधी ने…

PM रविवार को वाराणसी में वायुसेना का हवाई प्रदर्शन देखेंगे, भुवनेश्वर में आरबीआई के डेटा सेंटर का करेंगे उद्घाटन

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को उत्तर प्रदेश और ओडिशा के दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वह वाराणसी में एक नए वस्त्र विनिर्माण केंद्र का उद्घाटन करने के साथ भारतीय वायुसेना के हवाई प्रदर्शन को देखेंगे। इसके बाद…

‘हर चुनौती का डटकर सामना करते हैं हिमवीर’, ITBP जवानों को PM मोदी का संदेश

ITBP Raising Day: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के कई बड़े नेताओं ने हिमवीरों को शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने जवानों के साहस, समर्पण और देश के प्रति त्याग की सराहना…

भारत-पोलैंड की दोस्ती पर टस्क का बड़ा संदेश, PM मोदी से रक्षा-व्यापार पर चर्चा

पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क के भारत दौरे के बीच उनका एक सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता से पहले टस्क ने एक्स पर लिखा, ‘हमें कोई नहीं रोक सकता।’ उन्होंने भारत और…