24 घण्टे ऑनलाइन

प्रधानमंत्री फिर से सरेंडर कर देंगे... राहुल गांधी ने साधा निशाना

अमेरिका-भारत ट्रेड डील को लेकर देश में सियासत गरमायी हुई है। विपक्ष की ओर से मोदी सरकार पर इस समझौते को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। इस बीच, राहुल गांधी (Rahul Gandhi ) ने ‘कंप्रोमाइज्ड’ प्रधानमंत्री वाली टिप्पणी…

24GhanteOnline
February 21, 2026
2 min read
प्रधानमंत्री फिर से सरेंडर कर देंगे... राहुल गांधी ने  साधा निशाना

अमेरिका-भारत ट्रेड डील को लेकर देश में सियासत गरमायी हुई है। विपक्ष की ओर से मोदी सरकार पर इस समझौते को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। इस बीच, राहुल गांधी (Rahul Gandhi ) ने ‘कंप्रोमाइज्ड’ प्रधानमंत्री वाली टिप्पणी को दोहराया है। लोकसभा में विपक्ष के नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री फिर से सरेंडर कर देंगे।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi ) ने एक्स पोस्ट में लिखा, “PM ने समझौता कर लिया है। उनका धोखा अब सामने आ गया है। वे फिर से बातचीत नहीं कर सकते। वे फिर से सरेंडर कर देंगे।” दरअसल, राहुल गांधी और अन्य विपक्षी नेताओं का दावा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दबाव में, पीएम मोदी ने भारत के किसानों की बलि चढ़ा दी है और यह एक ‘शर्मनाक आत्मसमर्पण’ है।

इससे पहले शुक्रवार को यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भारत मंडपम में प्रदर्शन के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ ‘PM is Compromised’ के नारे लगाए। जिस समय यह विरोध प्रदर्शन हुआ, उस समय समिट में देश-विदेश के कई दिग्गज और प्रतिनिधि मौजूद थे। यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता अचानक बैनर-पोस्टर लेकर मुख्य हॉल के पास पहुंच गए। सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत हरकत में आते हुए प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया और परिसर से बाहर निकाला।

यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन को सत्तापक्ष ने देश का अपमान बताया है। इसके साथ उन्होंने इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है। देश में शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

सोनिया गांधी का X पर डेब्यू, राजीव गांधी से पहली मुलाकात की कहानी सुनाई

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर डेब्यू किया है। अपने पहले पोस्ट में उन्होंने आगामी आत्मकथा ‘Belonging: A Journey of Love’ का वीडियो साझा किया। इसमें सोनिया गांधी ने…

PM रविवार को वाराणसी में वायुसेना का हवाई प्रदर्शन देखेंगे, भुवनेश्वर में आरबीआई के डेटा सेंटर का करेंगे उद्घाटन

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को उत्तर प्रदेश और ओडिशा के दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वह वाराणसी में एक नए वस्त्र विनिर्माण केंद्र का उद्घाटन करने के साथ भारतीय वायुसेना के हवाई प्रदर्शन को देखेंगे। इसके बाद…

‘हर चुनौती का डटकर सामना करते हैं हिमवीर’, ITBP जवानों को PM मोदी का संदेश

ITBP Raising Day: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के कई बड़े नेताओं ने हिमवीरों को शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने जवानों के साहस, समर्पण और देश के प्रति त्याग की सराहना…

भारत-पोलैंड की दोस्ती पर टस्क का बड़ा संदेश, PM मोदी से रक्षा-व्यापार पर चर्चा

पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क के भारत दौरे के बीच उनका एक सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता से पहले टस्क ने एक्स पर लिखा, ‘हमें कोई नहीं रोक सकता।’ उन्होंने भारत और…