24 घण्टे ऑनलाइन

अजीत डोभाल पर राहुल की टिप्पणी से भड़के धामी, कांग्रेस को दी नसीहत

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को लेकर राहुल गांधी की टिप्पणी पर कांग्रेस को घेरा है। एक जनसभा में धामी ने कहा कि अजीत डोभाल ने अपना पूरा जीवन देश की सुरक्षा…

24GhanteOnline
November 3, 2026
2 min read

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को लेकर राहुल गांधी की टिप्पणी पर कांग्रेस को घेरा है। एक जनसभा में धामी ने कहा कि अजीत डोभाल ने अपना पूरा जीवन देश की सुरक्षा और भारत माता की सेवा में लगाया है। उन्होंने कांग्रेस नेताओं से सवाल किया कि क्या उन्हें उत्तराखंड के मान-सम्मान और स्वाभिमान की कोई चिंता नहीं है?

धामी ने उत्तराखंड को सैनिकों की भूमि बताते हुए कहा, "ये उत्तराखंड सैनिकों का राज्य है। हर पांचवां सैनिक देश की सेवा में जो तैनात है, वो देवभूमि उत्तराखंड का है और ये कभी सेना से सर्जिकल स्ट्राइक का हिसाब मांगते हैं। एयर स्ट्राइक का हिसाब मांगते हैं। कभी ये ऑपरेशन सिंदूर का हिसाब मांगते हैं।"

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के योगदान का उल्लेख करते हुए धामी ने कहा, "और तो और भाइयों-बहनों, आज देखिए हमारे ही राज्य के पैदा हुए सपूत अजीत डोभाल जी, जो देश के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार हैं और ये सुरक्षा सलाहकार इन्होंने अपना पूरा जीवन भारत माता की सेवा में लगाया है। भारत माता की रक्षा में लगाया है।"

राहुल गांधी पर हमला जारी रखते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, "और राहुल गांधी किस प्रकार की निम्न स्तर की भाषा का प्रयोग श्री अजीत डोभाल जी के लिए करते हैं। मैं कांग्रेस के लोगों से पूछना चाहता हूं, शर्म आनी चाहिए इनको। मैं कांग्रेस के लोगों से पूछना चाहता हूं, अरे भाई आपको उत्तराखंड के मान-सम्मान, स्वाभिमान से कुछ लेना-देना है कि नहीं है या केवल एक परिवार की करनी है, जो उन्होंने कह दिया उसी रास्ते पे चलना है आपको। अगर ये बयान, आपको श्री अजीत डोभाल जी का ये अपमान अगर स्वीकार है तो कोई बात नहीं।

उत्तराखंड की जनता आने वाले समय में आपको बता देगी कि आपने कितना बड़ा उत्तराखंड की जनता के मान-सम्मान के साथ कितना बड़ा धोखा किया है। अगर आपको अगर आपको युवराज अपने युवराज की बात अगर अच्छी नहीं लग रही है, खराब लग रही है तो आपको उनका प्रतिकार करना चाहिए।"

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को गाजियाबाद में विद्या भारती द्वारा आयोजित 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह-2026 के समापन समारोह में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट…

जोधपुर से भजनलाल शर्मा का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, गहलोत पर भी साधा निशाना

जोधपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मौजूदगी में जोधपुर के गांधी मैदान में भारतीय जनता पार्टी का ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम संपन्न हुआ। मुख्यमंत्री के गांधी मैदान पहुंचने पर भाजपा नेताओं…

CM Dhami ने खेल महाकुम्भ-2026 एवं मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी के समापन समारोह में किया प्रतिभाग

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मिनी स्टेडियम, ननूरखेड़ा, देहरादून में आयोजित खेल महाकुम्भ-2026 एवं मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी के समापन समारोह में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री…

बच्चों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा : डॉ. बलजीत कौर

चंडीगढ़: हर बच्चे का सुरक्षित स्कूल पहुंचना उसका अधिकार है। इसी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार…