दिल्ली चुनाव के बीच भगवंत मान के आवास पर छापेमारी, AAP बोली- हार सामने देख, कांप उठी भाजपा
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Elections) के बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) के दिल्ली स्थित घर कपूरथला हाउस पर गुरुवार को चुनाव आयोग (Election Commission) की टीम तलाशी लेने…
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Elections) के बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) के दिल्ली स्थित घर कपूरथला हाउस पर गुरुवार को चुनाव आयोग (Election Commission) की टीम तलाशी लेने पहुंची है। कपूरथला हाउस के बाहर बड़ी संख्या में सुरक्षाबल तैनात हैं।
मान (CM Bhagwant Mann) के घर पहुंचे रिटर्निंग ऑफिसर ओपी पांडे ने कहा कि हमें पैसे बांटने की शिकायत मिली है। हमें 100 मिनट में शिकायत का निपटारा करना है। हमारी FST यहां आई थी, जिसे अंदर नहीं जाने दिया गया। मैं उनसे अनुरोध करने आया हूं कि हमें एक कैमरापर्सन के साथ अंदर जाने दिया जाए। पैसे बांटने की शिकायत cVIGIL ऐप पर मिली थी।’
AAP ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि हार सामने देख, कांप उठी भाजपा। भाजपा की दिल्ली पुलिस पंजाब के CM भगवंत मानजी के दिल्ली के घर पर रेड करने पहुंच गई है। भाजपा वाले दिन दहाड़े पैसे, जूते, चादर बांट रहे हैं। मगर पुलिस और चुनाव आयोग की आंखों पर तो भाजपाई पट्टी बंधी है।
सीएम आतिशी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, “दिल्ली पुलिस भगवंत मान जी के दिल्ली के घर पर रेड करने पहुंच गई है। बीजेपी वाले दिन दहाड़े पैसे, जूते, चद्दर बांट रहे हैं- वो नहीं दिखता। बल्कि एक चुने हुए मुख्यमंत्री के निवास पर रेड करने पहुंच जाते हैं। वाह री बीजेपी!दिल्ली वाले 5 तारीख़ को जवाब देंगे!”
महाकुम्भ में वाटर एटीएम से बटन दबाते ही मिल रहा फ्री आरओ पानी, श्रद्धालुओं ने जताया आभार
AAP ने एक वीडियो शेयर कर आरोप लगाया कि बिजवासन सीट से भाजपा उम्मीदवार कैलाश गहलोत अपने चुनाव ऑफिस में लोगों को पैसे बांट रहे हैं। भाजपा उम्मीदवार के कार्यालय में खुलेआम लाखों रुपये वोट ख़रीदने के लिये गिने जा रहे हैं। पुलिस और चुनाव आयोग में हिम्मत है तो गृह मंत्री अमित शाह के घर पर रेड करे।
इस बीच, चुनाव आयोग ने कपूरथला हाउस में किसी भी तरह की छापेमारी की खबरों का खंडन किया है। सूत्रों ने बताया कि छापेमारी जांच एजेंसियों द्वारा की जाती है। यह चुनाव आयोग के अधिकार क्षेत्र का हिस्सा नहीं है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग किसी भी तरह की जांच प्रक्रिया में हस्तक्षेप नहीं करता है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
सोनिया गांधी का X पर डेब्यू, राजीव गांधी से पहली मुलाकात की कहानी सुनाई
नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर डेब्यू किया है। अपने पहले पोस्ट में उन्होंने आगामी आत्मकथा ‘Belonging: A Journey of Love’ का वीडियो साझा किया। इसमें सोनिया गांधी ने…
PM रविवार को वाराणसी में वायुसेना का हवाई प्रदर्शन देखेंगे, भुवनेश्वर में आरबीआई के डेटा सेंटर का करेंगे उद्घाटन
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को उत्तर प्रदेश और ओडिशा के दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वह वाराणसी में एक नए वस्त्र विनिर्माण केंद्र का उद्घाटन करने के साथ भारतीय वायुसेना के हवाई प्रदर्शन को देखेंगे। इसके बाद…
‘हर चुनौती का डटकर सामना करते हैं हिमवीर’, ITBP जवानों को PM मोदी का संदेश
ITBP Raising Day: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के कई बड़े नेताओं ने हिमवीरों को शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने जवानों के साहस, समर्पण और देश के प्रति त्याग की सराहना…
भारत-पोलैंड की दोस्ती पर टस्क का बड़ा संदेश, PM मोदी से रक्षा-व्यापार पर चर्चा
पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क के भारत दौरे के बीच उनका एक सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता से पहले टस्क ने एक्स पर लिखा, ‘हमें कोई नहीं रोक सकता।’ उन्होंने भारत और…
