24 घण्टे ऑनलाइन

अगले 48 घंटे में बिगड़ेगा का मौसम का मिजाज, इन जिलों में बारिश का अलर्ट

लखनऊ। यूपी में अगले 48 घंटे मौसम का मिजाज बिगड़ा रहने वाला है। मौसम विभाग ने बताया कि शुक्रवार से लेकर शनिवार के बीच प्रदेश के विभिन्न इलाकों में रुक-रुक कर बारिश (Rain) का दौर जारी रहेगा। वहीं प्रदेश के पूर्वी और…

24GhanteOnline
April 11, 2025
2 min read

लखनऊ। यूपी में अगले 48 घंटे मौसम का मिजाज बिगड़ा रहने वाला है। मौसम विभाग ने बताया कि शुक्रवार से लेकर शनिवार के बीच प्रदेश के विभिन्न इलाकों में रुक-रुक कर बारिश (Rain) का दौर जारी रहेगा। वहीं प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों के लगभग 50 जिलों में गरज- चमक के साथ बूंदाबांदी और तेज हवा के झोंकों संग ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि एक और सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम में फिर से परिवर्तन आएगा। बारिश (Rain) के दौरान चलने वाली झोंकेदार हवाओं की गति 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है। वहीं शुक्रवार को दिन में प्रदेश के पूर्वी और तराई इलाकों में हुई बूंदाबांदी के बाद बादलों की आवाजाही बनी रही। प्रदेश में हुई बारिश और हवाओं की वजह से तापमान गिरने से मौसम सुहाना हो गया। इससे लोगों को राहत तो महसूस हुई, लेकिन प्रदेश के विभिन्न इलाकों में होने वाली ओलावृष्टि को लेकर जारी ऑरेंज अलर्ट से किसानों के माथे पर चिंता की रेखाएं उभर आई हैं।

इन जिलों में बारिश (Rain) का अलर्ट


विभाग के अनुसार, प्रदेश के प्रतापगढ़, चंदौली, वाराणसी, भदोही , जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, बिजनौर और आसपास इलाकों में बारिश (Rain) होने की संभावना है।

इन जिलों में बिजली गिरने और तेज हवाओं का अलर्ट


यूपी की राजधानी लखनऊ समेत कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कानपुर नगर, उन्नाव, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुर, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं में तेज हवाएं चलने और बादल गर्जने का अलर्ट जताया गया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें