24 घण्टे ऑनलाइन

राजस्थान सरकार ने नियुक्त किए जिलों के प्रभारी मंत्री

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) के निर्देशों की अनुपालना में राज्य सरकार (Rajasthan Government ) ने आदेश जारी कर विभिन्न जिलों के प्रभारी मंत्री नियुक्त किये हैं। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी अजमेर व…

24GhanteOnline
January 9, 2025
1 min read

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) के निर्देशों की अनुपालना में राज्य सरकार (Rajasthan Government ) ने आदेश जारी कर विभिन्न जिलों के प्रभारी मंत्री नियुक्त किये हैं।

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी अजमेर व ब्यावर एवं उपमुख्मंत्री डॉ. प्रेमचन्द बैरवा भीलवाड़ा व राजसमन्द के प्रभारी मंत्री नियुक्त किए गए हैं।

वहीं केबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल अलवर व खैरथल-तिजारा, गजेन्द्र सिंह बीकानेर व जैसलमेर, कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ दौसा,मदन दिलावर जोधपुर व फलौदी, कन्हैयालाल नागौर व डीडवाना-कुचामन, जोगाराम पटेल जयपुर, सुरेश सिंह रावत भरतपुर व डीग, अविनाश गहलोत चुरू व झुन्झुनू, सुमित गोदारा गंगानगर व हनुमानगढ़, जोराराम कुमावत बाड़मेर व बालोतरा, बाबूलाल खराड़ी बांसवाडा व डूंगरपुर इनके साथ ही हेमन्त मीणा उदयपुर व सलुम्बर के प्रभारी मंत्री नियुक्त किए गए हैं।

राज्यमन्त्री संजय शर्मा सीकर, गौतम कुमार कोटा व सवाई माधोपुर, झाबर सिंह खर्रा पाली, हीरालाल नागर टोंक व बूंदी, ओटा राम देवासी झालावाड़ व बारां, डॉ. मंजू बाघमार प्रतापगढ़ व चित्तोडगढ़़, विजय सिंह कोटपूतली-बहरोड़, के. के. बिश्नोई सिरोही व जालोर एवं जवाहर सिंह बेढम करौली व धौलपुर के प्रभारी मंत्री रहेंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

अयोध्या दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में पहुंचाएगा हाईटेक मीडिया सेंटर

अयोध्या : योगी सरकार अयोध्या में दीपोत्सव-2026 के आयोजन की तैयारियों में जुटी है। दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में सुचारु ढंग से पहुंचाने के लिए हाईटेक मीडिया सेंटर तैयार किया जा रहा है। यहां पर कंप्यूटर, प्रिंटर,…

एशिया की रैंकिंग में सीसीएसयू की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा

मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण, शोधपरक और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप बनाने के प्रयास अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी परिणाम दिखाने लगे हैं। प्रदेश के…

Deepotsav: सरयू तट पर बनेगा नया कीर्तिमान, 2100 से अधिक लोग एक साथ करेंगे महाआरती

अयोध्या। रामनगरी में इस बार सरयू आरती नया कीर्तिमान स्थापित करने की तैयारी में है। 07 नवंबर को होने वाली सामूहिक आरती में 2100 से अधिक लोग शामिल होंगे। आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई…

दीपोत्सव में लगाए गए वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रमुख स्थलों पर संभाली कमान

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और मार्गदर्शन में अयोध्या के दीपोत्सव को भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित स्वरूप देने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों को निर्णायक गति दी है। दीपोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों को…