24 घण्टे ऑनलाइन

विश्व स्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ इन्वेस्ट हब के रूप विकसित हो रहा लखनऊ- राजनाथ

लखनऊ। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) और केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने लखनऊ में 1028 हजार करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इस मौके पर राजनाथ सिंह ने…

24GhanteOnline
February 14, 2025
4 min read

लखनऊ। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) और केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने लखनऊ में 1028 हजार करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इस मौके पर राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में अभूतपूर्व विकास कार्य हो रहे हैं। रक्षा मंत्री ने कहा कि विश्व स्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ साथ इन्वेस्ट हब के रूप में लखनऊ को विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है।

जनसभा को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री (Rajnath Singh) ने कहा कि हाल के एक अंतरराष्ट्रीय सर्वेक्षण में लखनऊ को दुनिया के उन शहरों में शामिल किया गया है, जहां तेजी के साथ विकास हो रहा है और भूमि की कीमतें सबसे तेजी से बढ़ रही हैं। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यों का स्मरण करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री की मंशानुरूप यूपी में शहरी और ग्रामीण बुनियादी ढांचे को विकसित करने की दिशा में ठोस कदम उठाए गए हैं।

अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर में हो रहा ऐतिहासिक निवेश- रक्षा मंत्री


रक्षा मंत्री (Rajnath Singh) ने कहा कि 2004 से 2014 तक देश में अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास पर केवल 1.78 लाख करोड़ रुपये खर्च किए गए थे, जबकि 2014 से 2024 के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इस क्षेत्र में 28.52 लाख करोड़ रुपये का निवेश किया गया है। लखनऊ मेट्रो के विस्तार पर भी जोर दिया गया, जिसमें चारबाग से वसंत कुंज तक की परियोजना को जल्द स्वीकृति मिलने की उम्मीद है। राजनाथ सिंह ने कहा कि लखनऊ में यातायात सुगमता के लिए कई फ्लाईओवर और हाईवे बनाए जा रहे हैं। पॉलीटेक्निक चौराहे से मुंशी पुलिया तक 170 करोड़ रुपये की लागत से बने चार लेन फ्लाईओवर और इंदिरा नगर से खुर्रमनगर तक 270 करोड़ रुपये की लागत से बने फ्लाईओवर का लोकार्पण किया गया। इसके अतिरिक्त, अमर शहीद पथ के पास सर्विस रोड के निर्माण हेतु 45 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

लखनऊ में रेलवे और हवाई यातायात को मिलेगा बढ़ावा- राजनाथ सिंह


रक्षा मंत्री (Rajnath Singh) व लखनऊ से सांसद राजनाथ सिंह ने कहा कि लखनऊ के रेलवे नेटवर्क को और अधिक उन्नत किया जा रहा है। गोमतीनगर रेलवे टर्मिनस, आलमनगर सैटेलाइट स्टेशन, ऐशबाग और बादशाहनगर रेलवे स्टेशन के नवीनीकरण कार्य पूर्ण हो चुके हैं। ट्रांसपोर्ट नगर और उत्तरेठिया स्टेशन का उच्चीकरण भी किया जा रहा है। हवाई सेवाओं को भी विस्तार देने के लिए लखनऊ एयरपोर्ट का विस्तार किया जा रहा है, जिससे अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की सुविधा और बेहतर हो सके।

रक्षा मंत्री ने कहा कि लखनऊ में डिफेंस कॉरिडोर के तहत ब्रह्मोस मिसाइल निर्माण परियोजना का उद्घाटन आगामी मई-जून में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस परियोजना से उत्तर प्रदेश औद्योगिक विकास में एक नई ऊंचाई पर पहुंचेगा। इसके अलावा, लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है, जिससे लखनऊ से कानपुर की यात्रा मात्र 40 मिनट में पूरी हो सकेगी।

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण से आर्थिक वृद्धि को मिल रहा बढ़ावा- राजनाथ सिंह


राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि मंदिर और काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के विकास के बाद उत्तर प्रदेश में धार्मिक पर्यटन में वृद्धि हुई है, जिससे राज्य की आर्थिक स्थिति भी सुदृढ़ होगी। लखनऊ में रियल एस्टेट, होटल इंडस्ट्री और चिकित्सा क्षेत्र में भी नए निवेश देखने को मिल रहे हैं।

उन्होंने नितिन गडकरी से लखनऊ में और अधिक सड़क और इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं के लिए अनुरोध किया, जिन्हें केंद्रीय मंत्री ने स्वीकृति दे दी। इस अवसर पर रक्षा मंत्री ने कहा कि लखनऊ को विश्वस्तरीय शहर बनाने की दिशा में यह परियोजनाएं मील का पत्थर साबित होंगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले वर्षों में लखनऊ भारत के शीर्ष शहरों में शामिल होगा और उत्तर प्रदेश देश की आर्थिक तरक्की में प्रमुख भूमिका निभाएगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

योगी सरकार ने दिवाली पर राजस्व परिषद के 285 कार्मिकों को दिया पदोन्नति का तोहफा

लखनऊ। योगी सरकार ने दिवाली के अवसर पर राजस्व परिषद के कार्मिकों को पदोन्नति का तोहफा दिया है। राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश ने विभाग के 285 कार्मिकों को राजस्व निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की है। इनमें 206 लेखपाल और…

Deepotsav: अयोध्या में 30 लाख दीयों की तैयारी, छोटे दुकानदारों की कमाई तीन गुना बढ़ी

अयोध्या। रामनगरी में दीपोत्सव की रोशनी अभी पूरी तरह जगमगाने में दो दिन बाकी हैं, लेकिन इसकी चमक छोटे दुकानदारों की जेब तक पहुंचने लगी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में नव्य, भव्य और दिव्य अयोध्या में आयोजित…

योगी सरकार में संस्कृति और युवा शक्ति के संगम का मंच बना 'सनातन शंखनाद'

आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, युवा शक्ति और विकास की नई उपलब्धियों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की दिशा में लगातार प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में आयोजित ‘उत्तर…