24 घण्टे ऑनलाइन

‘सबके बॉस तो हम हैं’, फिर ...', राजनाथ सिंह ने ट्रंप पर कसा तंज

रायसेन। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) रविवार को मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने जिले के खमरिया गांव में औबेदुल्लागंज के दशहरा मैदान में आयोजित कार्यक्रम में रेल कोच इकाई का भूमिपूजन…

24GhanteOnline
August 10, 2025
3 min read

रायसेन। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) रविवार को मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने जिले के खमरिया गांव में औबेदुल्लागंज के दशहरा मैदान में आयोजित कार्यक्रम में रेल कोच इकाई का भूमिपूजन किया। इसके बाद उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए बिना नाम लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर तंज कसा।

उन्होंने (Rajnath Singh) कहा, कुछ ऐसे लोग भी हैं जो भारत के विकास की रफ्तार से खुश नहीं हैं। उनको ये सब अच्छा नहीं लगता है। ‘सबके बॉस तो हम हैं।’ भारत इतनी तेजी से कैसे आगे बढ़ रहा है? कई लोग कोशिश कर रहे हैं कि भारत में, भारतीयों के हाथों से बनी चीजें उन देशों में बनी चीजों से ज्यादा महंगी हो जाएं, ताकि जब ये चीजें महंगी हो जाएं तो दुनिया इन्हें न खरीदे। यह प्रयास किया जा रहा है। लेकिन, भारत इतनी तेजी से आगे बढ़ रहा है कि मैं पूरे विश्वास के साथ कहता हूं, अब दुनिया की कोई ताकत भारत को विश्व की एक बड़ी ताकत बनने से नहीं रोक सकती।

जनसभा को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने कहा, खमरिया और जबलपुर में हमारी सरकारी डिफेंस फैक्ट्री, लंबे समय से शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। उनकी सफलता हमें यह बताती है कि मध्य प्रदेश में रक्षा क्षेत्र का केंद्र बनने के, सभी गुण मौजूद हैं। आज जिस रेल कोच फैक्ट्री का भूमि पूजन हो रहा है, मैंने देखा कि इसका नाम आपने ‘ब्रह्मा’ रखा है। हमारे यहां तो वैसे भी ब्रह्मदेव को निर्माण से जोड़कर देखा जाता है। हमारी तो यह मान्यता है, कि सृष्टि का निर्माण भी ब्रह्मदेव ने ही किया है। तो एक तरह से, आदिकर्ता के नाम पर इस यूनिट का नाम रखना, अपने आप में बहुत बढ़िया आइडिया है। मुझे पूरा विश्वास है कि यह यूनिट, अपने नाम से प्रेरणा लेते हुए और उसे साकार करते हुए,  के निर्माण के मामले में नई ऊंचाइयां छुएगी।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने कहा कि पहलगाम की घटना के बाद दुश्मन देश ने मान लिया था कि भारत शांत बैठ जाएगा, लेकिन प्रधानमंत्री का संकल्प था कि हम इसका मुंह तोड़ जवाब देंगे। ऐसी कल्पना भी नहीं की जा सकती थी कि वह धर्म पूछकर मारेंगे। रक्षा मंत्री (Rajnath Singh) ने बताया कि हमने ठान लिया था कि हम धर्म पूछकर नहीं मारेंगे हम उनका कर्म देखकर मारेंगे और हमने कर्म देखकर मारा। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर से हमने दुनिया को यह संदेश दिया कि हम किसी को छेड़ते नहीं हैं, लेकिन अगर कोई हमें छेड़े तो हम उसे छोड़ते भी नहीं

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

मीनाक्षी नटराजन मैदान में, राज्यसभा सीट पर बढ़ी सरगर्मी

मध्य प्रदेश की तीसरी राज्यसभा सीट के लिए कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन (Meenakshi Natarajan ) ने सोमवार को विधानसभा स्थित रिटर्निंग ऑफिसर कार्यालय में अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन के दौरान कांग्रेस ने शक्ति…

‘इंडिया से भारत: एक प्रवास’ किताब का CM मोहन यादव ने किया विमोचन

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडिया को भारत बनाने के लिए एक नहीं अनेक ऐतिहासिक और स्मरणीय कार्य किए हैं। हमारी न्याय व्यवस्था के निर्णय से जहां…

OPD में बिल्ली ने 3 बच्चों का दिया जन्म, मेडिकल कॉलेज के डीन ने दी ये सफाई

इंदौर स्थित एम वाय अस्पताल के ओपीडी (OPD) में बिल्ली के बच्चों के जन्म लेने की घटना ने मरीजों की सुरक्षा और स्वच्छता व्यवस्था पर गंभीर चिंताएं पैदा कर दी हैं। छह महीने पहले इसी अस्पताल में चूहों के कुतरने से दो नवजातों…

Kuno में बड़ा हादसा! चीता वीरा के शावक की जंगल में छोड़ने के अगले दिन मौत

श्योपुर: मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले में स्थित कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) में हाल ही में जंगल में छोड़े गए दो चीता शावकों में से एक की मौत हो गई। वन विभाग की टीम को 10 महीने के शावक का शव जंगल क्षेत्र में मिला…