24 घण्टे ऑनलाइन

राम जी का जीवन हमें त्याग, सेवा और सुशासन की प्रेरणा देता है: केशव प्रसाद मौर्य

आजमगढ़/लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) आज जनपद आजमगढ़ के हरिऔध कला भवन में आयोजित एक भव्य अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में सम्मिलित हुए। यह कार्यक्रम ब्रम्हर्षि स्वामी सहजानन्द…

24GhanteOnline
January 22, 2026
2 min read
राम जी का जीवन हमें त्याग, सेवा और सुशासन की प्रेरणा देता है: केशव प्रसाद मौर्य

आजमगढ़/लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) आज जनपद आजमगढ़ के हरिऔध कला भवन में आयोजित एक भव्य अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में सम्मिलित हुए। यह कार्यक्रम ब्रम्हर्षि स्वामी सहजानन्द सरस्वती सेवा न्यास एवं महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया था।

छात्राओं द्वारा भव्य स्वागत और प्रतिभाओं का सम्मान


कार्यक्रम स्थल पर पहुँचने पर विश्वविद्यालय की छात्राओं ने पुष्प भेंट कर उप मुख्यमंत्री (Keshav Prasad Maurya) का भावपूर्ण स्वागत किया। इस अवसर पर श्री मौर्य ने शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभावान शिक्षकों और विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों में अव्वल आने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया। उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि शिक्षा ही राष्ट्र के निर्माण की सबसे मजबूत नींव है।

श्री राम जी और सांस्कृतिक चेतना पर संबोधन


संगोष्ठी को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री (Keshav Prasad Maurya) ने भगवान श्री राम जी के जीवन और उनके आदर्शों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि राम जी का जीवन हमें त्याग, सेवा और सुशासन (रामराज्य) की प्रेरणा देता है। उन्होंने आधुनिक भारत के निर्माण में सांस्कृतिक मूल्यों की महत्ता पर जोर दिया और बताया कि किस तरह भगवान राम के आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं।

प्रधानमंत्री का आभार एवं जन-कल्याण


श्री मौर्य (Keshav Prasad Maurya) ने देश के सर्वांगीण विकास और अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के उत्थान के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा: प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश का गौरव वैश्विक स्तर पर बढ़ा है। गरीबों, वंचितों और युवाओं के उत्थान के लिए जो कार्य किए गए हैं, वे ऐतिहासिक हैं। सरकार की नीतियां जनकल्याण के संकल्प को सिद्ध कर रही हैं।"

इस अवसर पर कश्मीरी लाल, अखिल भारतीय संगठन, स्वदेश जागरण मंच, स्वामी अनंतानंद सरस्वती, राजगुरू मठ पीठाधीश्वर काशी, डा0 सुनील डबास पद्म श्री, सहजानंद राय, प्रो0 राजकुमार मित्तल, कुलपति बीबीएयू लखनऊ, प्रो0 संजीव कुमार, कुलपति म0सु0रा0वि0 आजमगढ, डा0 ओमकार राय व अन्य गणमान्य जन कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

अलकायदा से जुड़ा आतंकी तमिलनाडु से गिफ्तार, यूपी एटीएस ने पाकिस्तान कनेक्शन का किया खुलासा

लखनऊ। योगी सरकार की अपराध और आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत यूपी एटीएस ने अलकायदा इन इंडियन सब-कॉन्टिनेंट (एक्यूआईएस) से जुड़े मॉड्यूल पर कार्रवाई करते हुए एक और आतंकी को गिरफ्तार किया है। यूपी एटीएस ने…

अलकायदा से जुड़ा आतंकी आजमगढ़ से गिरफ्तार, यूपी एटीएस ने नाकाम की बड़ी साजिश

लखनऊ। योगी सरकार के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश आतंकवाद और कट्टरपंथी नेटवर्क के खिलाफ लगातार कड़ा शिकंजा कस रहा है। इसी अभियान में यूपी एटीएस ने आजमगढ़ से 19 वर्षीय मोहम्मद नबील को गिरफ्तार कर एक्यूआईएस (अलकायदा इन इंडियन…

बेटी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी स्वीकार नहींः मुख्यमंत्री

आजमगढ़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की बेटी पर टिप्पणी करने वालों को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि पिछले दिनों कुछ लोगों ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की…

रूस-यूक्रेन युद्ध का शिकार हुए यूपी के दो लाल, 2 साल बाद ताबूत में आया कंकाल

रूस-यूक्रेन युद्ध (Russia-Ukraine War) की विभीषिका में फंसे उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल के युवाओं की एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली कहानी सामने आई है, जहां बेहतर भविष्य और अच्छी नौकरी की तलाश में गए दो युवकों के…