24 घण्टे ऑनलाइन

चौपाल लगाकर विधायक ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, समाधान का दिया आश्वासन

गैरसैंण: “सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत विकासखंड गैरसैंण के अंतर्गत मालसी ग्राम सभा में रात्रि ग्राम चौपाल (Ratri Gram Chaupal) का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में विधायक सुरेश गड़िया, जिलाधिकारी चमोली, संदीप…

24GhanteOnline
August 20, 2025
2 min read

गैरसैंण: “सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत विकासखंड गैरसैंण के अंतर्गत मालसी ग्राम सभा में रात्रि ग्राम चौपाल (Ratri Gram Chaupal) का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में विधायक सुरेश गड़िया, जिलाधिकारी चमोली, संदीप तिवारी, मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक त्रिपाठी, मालसी की ग्राम प्रधान गीता नेगी, एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

ग्रामवासियों ने चौपाल (Ratri Gram Chaupal) के दौरान पेयजल, विद्यालय भवन, खेल मैदान एवं संपर्क मार्ग सहित विभिन्न समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया।

विधायक सुरेश गड़िया ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का लक्ष्य गांवों का समग्र विकास है, क्योंकि गांवों की प्रगति से ही प्रदेश और देश की प्रगति संभव है। उन्होंने कहा कि सरकार डीबीटी प्रणाली के माध्यम से योजनाओं की धनराशि सीधे लाभार्थियों तक पहुंचा रही है, जिससे पारदर्शिता एवं समयबद्धता सुनिश्चित हो रही है। गड़िया ने ग्रामीणों का आह्वान किया कि वे पहाड़ की चुनौतियों को समझते हुए सरकार के साथ मिलकर विकास की प्रक्रिया में सहयोग दें।

जिलाधिकारी चमोली ने कहा कि ग्रामीणों द्वारा उठाई गई समस्याओं का शीघ्र और उचित समाधान किया जाएगा। उन्होंने आश्वस्त किया कि राजकीय इण्टर कॉलेज के नए भवन का निर्माण प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। संपर्क मार्गों पर कार्य मनरेगा, जिला पंचायत योजना एवं जिला योजना के तहत किए जाएंगे।

पेयजल समस्या के समाधान के लिए अधिकारी स्थलीय निरीक्षण करेंगे। जिन उपभोक्ताओं को बिना जल आपूर्ति के बिल प्राप्त हुए हैं, वे बिल निरस्त किए जाएंगे। जर्जर अवस्था में विद्यालय भवन का नवीनीकरण एवं खेल मैदान की व्यवस्था भी प्राथमिकता में रखी जाएगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें