24 घण्टे ऑनलाइन

रवा टोस्ट है नाश्ते के लिए बेस्ट चॉइस, बच्चों के टिफिन में करें पैक

कई बार हमारा चटपटा खाने का मन करता है। ऐसे में कई चीजों का ख्याल आता है, जो हमारी इच्छा पूरी कर सकती है। आज हम आपको एक ऐसी ही लजीज डिश के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका नाम है रवा टोस्ट (Rava Toast) । यह स्वादिष्ट…

24GhanteOnline
December 18, 2025
2 min read

कई बार हमारा चटपटा खाने का मन करता है। ऐसे में कई चीजों का ख्याल आता है, जो हमारी इच्छा पूरी कर सकती है। आज हम आपको एक ऐसी ही लजीज डिश के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका नाम है रवा टोस्ट (Rava Toast) । यह स्वादिष्ट होने के साथ हमारी भूख मिटाने का काम भी करता है। यह फटाफट बन जाता है। इसमें विभिन्न सब्जियां डाल सकते हैं। आपने अब तक जैम ब्रेड, बटर टोस्ट, फ्रेंच टोस्ट और न जाने कितनी तरह के टोस्ट खाए होंगे, लेकिन इस बार रवा टोस्ट (Rava Toast) ट्राई करके जरूर देखें। यह नाश्ते के लिए शानदार चोइस है। साथ ही इसे आप बच्चों को लंच बॉक्स में पैक करके भी दे सकते हैं।

रवा टोस्ट (Rava Toast) बनाने की सामग्री

आधा कप रवा (सूजी)
आधा छोटा कप दही
2 बारीक कटी हरी मिर्च
1 छोटा बारीक कटा प्याज
1 छोटा बारीक कटा टमाटर
1 छोटी बारीक कटा शिमला मिर्च
बारीक कटा हरा धनिया
आधी छोटी चम्मच चीनी
नमक स्वादानुसार
6 ब्रेड स्लाइस
आधा छोटा कप हरी चटनी
2 चम्मच बटर या घी

रवा टोस्ट (Rava Toast) बनाने की विधि

- सबसे पहले एक बाउल में आधा कप रवा (सूजी), आधा कप दही और आधा छोटा कप पानी डालें और मिक्स करें।
- अब इसमें बारीक कटा प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च, हरी मिर्च और धनिया डालकर मिलाएं।
- अब इसमें आधी छोटी चम्मच चीनी और नमक डालें। इसमें कद्दूकस किया हुआ पनीर और गाजर डाल सकते हैं।
- इस मिश्रण को 10 मिनट के लिए अलग रख दें। तब तक ब्रेड स्लाइस लें और उस पर हरी चटनी फैला दें।
- चाहें तो ब्रेड के किनारे हटा सकते हैं। अब ब्रेड के ऊपर रवा का मिश्रण फैलाएं।
- अब एक तवा गरम करें। उस पर बटर या घी लगाएं। ब्रेड के जिस तरफ मिश्रण लगा है, उसे पहले सेकें।
- अब ऊपर वाली तरफ बटर लगाएं और नीचे वाला हिस्सा सिक जाने पर ब्रेड को पलटकर दूसरी तरफ से सेकें।
- इस तरह सारी स्लाइस सेक लें। अब इसे ऐसे भी परोस सकते हैं और बीच से काटकर दो टुकड़े भी कर सकते हैं।
- रवा टोस्ट (Rava Toast) को चटनी या सॉस के साथ खाएं। इसके साथ जूस या चाय भी सर्व करें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।