24 घण्टे ऑनलाइन

फेस्टिव सीजन में RBI ने आम आदमी को दी बड़ी राहत, अब लोन लेना होगा और भी आसान

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने आम लोगों को राहत देने के लिए लोन से जुड़े कई बड़े बदलावों की घोषणा की है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने लोन लेना आसान बनाने और बड़े लोन से जुड़े नियमों को थोड़ा नरम करने के लिए कई नए बदलावों का…

24GhanteOnline
September 30, 2025
3 min read

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने आम लोगों को राहत देने के लिए लोन से जुड़े कई बड़े बदलावों की घोषणा की है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने लोन लेना आसान बनाने और बड़े लोन से जुड़े नियमों को थोड़ा नरम करने के लिए कई नए बदलावों का ऐलान किया है। इन बदलावों में से तीन नियम 1 अक्टूबर से लागू हो जाएंगे, जबकि बाकी चार नियमों पर अभी विचार चल रहा है।

अब अगर आपने फ्लोटिंग रेट पर लोन लिया है, तो बैंक आपकी EMI को तीन साल के लॉक-इन पीरियड से पहले भी कम कर सकते हैं। इसका फायदा सीधे-सीधे आपको मिलेगा और आपकी EMI कम हो सकती है। इसके साथ ही, जो लोग फिक्स्ड रेट लोन पर हैं, उन्हें भी अब फ्लोटिंग रेट में स्विच करने का विकल्प दिया जा सकता है। हालांकि यह अनिवार्य नहीं होगा लेकिन बैंक चाहें तो यह सुविधा दे सकते हैं। इससे उधारकर्ताओं को फ्लेक्सिबिलिटी मिलेगा और समय के हिसाब से सही ब्याज दर का चुनाव करना आसान होगा।

गोल्ड लोन लेना हुआ आसान


अगर आप गोल्ड लोन लेने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है, अब सिर्फ जौहरी ही नहीं, बल्कि वो सभी लोग जो गोल्ड को कच्चे माल के रूप में इस्तेमाल करते हैं, जैसे छोटे कारोबारी, कारीगर आदि वे भी गोल्ड के बदले बैंक से लोन ले सकते हैं। इससे छोटे उद्योगों को कामकाजी पूंजी जुटाने में आसानी होगी।

इसके अलावा, RBI ने एक प्रस्ताव भी रखा है कि गोल्ड मेटल लोन (GML) की रीपेमेंट अवधि 180 दिन से बढ़ाकर 270 दिन कर दी जाए। साथ ही, अब गैर-निर्माण ज्वेलरी विक्रेता भी GML का इस्तेमाल आउटसोर्सिंग के लिए कर सकेंगे। ये सभी बदलाव MSME और ज्वेलरी सेक्टर के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकते हैं।

बैंकों को पूंजी जुटाने में मिलेगी आसानी


RBI ने बैंकों को ऑफशोर मार्केट के जरिए फंड जुटाने का रास्ता आसान किया है। अब बैंक विदेशी मुद्रा या रुपये में बॉन्ड जारी करके ज्यादा फंड जुटा सकते हैं। इससे बैंकों की वित्तीय स्थिति मजबूत होगी और वे ज्यादा लोन दे पाएंगे। RBI ने भारत में काम कर रही विदेशी बैंक शाखाओं के लिए भी नियमों में बदलाव का प्रस्ताव रखा है। अब इनके बड़े लोन एक्सपोजर और इंटर-ग्रुप ट्रांजेक्शनों पर नए नियम लागू होंगे। इससे जोखिम कम करने में मदद मिलेगी।

क्रेडिट डेटा होगा और भी सटीक


RBI ने सुझाव दिया है कि अब बैंक और वित्तीय संस्थान हर हफ्ते क्रेडिट ब्यूरो को डेटा भेजें, पहले यह पाक्षिक (दो हफ्ते में एक बार) भेजा जाता था। इससे लोगों की क्रेडिट रिपोर्ट में गलतियां कम होंगी और समय रहते उन्हें सुधारा जा सकेगा। साथ ही रिपोर्ट में अब CKYC नंबर भी शामिल किया जाएगा, जिससे पहचान की प्रक्रिया और आसान होगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

चांदी की चमक पड़ी फीकी, सोना भी लुढ़का

देशभर के सराफा बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर बड़ी गिरावट देखने को मिली है। दिल्ली से लेकर चेन्नई तक बहुमूल्य धातुओं के दाम अचानक काफी नीचे आ गए हैं। कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स (MCX) पर शुक्रवार के…

सोना हुआ नरम, चांदी में बड़ी गिरावट; जानें आज का ताजा भाव

घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोने के भाव में सांकेतिक कमजोरी का रुख नजर आ रहा है। वहीं चांदी के भाव में आज 5,000 रुपये प्रति किलोग्राम की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सोने की कीमत में गिरावट आने के…

शुरुआती गिरावट के बाद शेयर बाजार में जोरदार वापसी, सेंसेक्स 212 अंक चढ़ा

घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को कारोबार की शुरुआत भले ही कमजोरी के साथ हुई, लेकिन निचले स्तर पर खरीदारी ने बाजार की तस्वीर बदल दी। शुरुआती बिकवाली के कारण सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में चले गए थे। इसके बाद दोनों…

करवाचौथ पर सोने-चांदी के दाम में उछाल, खरीदारी से पहले जानें आज के ताजा रेट!

करवाचौथ के मौके पर सोना और चांदी (Gold and silver) खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए बाजार से नई जानकारी सामने आई है। गुरुवार, 29 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय बाजार में दोनों कीमती धातुओं के वायदा भाव में बढ़ोतरी दर्ज की…