24 घण्टे ऑनलाइन

सब्जी में गिर गया है ज्यादा तेल, तो इन ट्रिक्स से करें कम

सब्जी बनाते वक्त नमक, मिर्ची ज्यादा होना बड़ी समस्या है। कई बार तो ग्रेवी में तेल ज्यादा (Extra Oil) हो जाता है। जिसकी वजह से ग्रेवी का टेस्ट खराब हो जाता है। अगर कभी आपके साथ ऐसा हो जाए कि ग्रेवी में तेल ज्यादा गिर जाए…

24GhanteOnline
February 12, 2025
2 min read

सब्जी बनाते वक्त नमक, मिर्ची ज्यादा होना बड़ी समस्या है। कई बार तो ग्रेवी में तेल ज्यादा (Extra Oil) हो जाता है। जिसकी वजह से ग्रेवी का टेस्ट खराब हो जाता है। अगर कभी आपके साथ ऐसा हो जाए कि ग्रेवी में तेल ज्यादा गिर जाए तो इन कमाल की टिप्स की मदद से फटाफट ग्रेवी के तेल को कम किया जा सकता है

एक्स्ट्रा तेल (Extra Oil) से ऐसे निपटें-


1) ग्रेवी से अतिरिक्त तेल (Extra Oil) को हटाने के लिए आप बड़े आकार के आईस क्यूब का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए बर्फ के टुकड़े को कुछ देर के लिए ग्रेवी में डाल दें। इस दौरान सारा तेल उस पर चिपक जाएगा, जिससे आप इसे आसानी से ग्रेवी से निकाल सकती हैं।

2) वसा ठंड में जम जाती है। ऐसे में यदि ग्रेवी में तेल ज्यादा (Extra Oil) हो जाए तो इसे निकालने के लिए ग्रेवी को कुछ देर फ्रिज में रख दें। चूंकि तेल में फैट होता है, इसलिए यह जम जाएगा, जिसे आप आसानी से अलग कर सकती हैं।

3) किसी भी तरल पदार्थ को सोखने की ​पेपर टॉवल या टिश्यू पेपर की क्षमता से हम सब वाकिफ हैं। ग्रेवी से अतिरिक्त तेल हटाने के लिए डिश पर टिश्यू पेपर को कुछ देर के लिए रख दें, जब तेल पूरी तरह से सतह पर हो। ऐसा करने पर कुछ देर में टिश्यू पेपर सारा तेल सोख लेगा।

4) ब्रेड में टिश्यू पेपर की तरह ही सोखने की क्षमता होती है। इसके लिए आप ब्रेड को बड़े-बड़े टुकड़ों में तोड़कर ग्रेवी में डाल दें। जब कुछ देर बाद ब्रेड तेल (Extra Oil) को सोख ले, तो ब्रेड के टुकड़ों को चम्मच की मदद से ग्रेवी से निकाल दें।

5) यदि ग्रेवी में तेल ज्यादा हो जाए तो इसे कम करने के लिए आप उबले हुए आलू का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आलू को उबालकर छील लें और ग्रेवी में डालकर 5 मिनट के लिए ढककर पकने के लिए रख दें। ऐसा करने से आलू सारा तेल सोख लेगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।