24 घण्टे ऑनलाइन

अब डुमरियागंज रेल लाइन बनने जा रहा है: सांसद

सिद्धार्थनगर। विकास खण्ड नौगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत रामगढ़ के सेखुईया चौराहे पर सांसद जगदंबिका पाल का स्वागत एवं चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सांसद जगदम्बिका पाल का माल्यार्पण करके स्वागत किया गया। चौपाल कार्यक्रम…

24GhanteOnline
February 22, 2025
1 min read

सिद्धार्थनगर। विकास खण्ड नौगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत रामगढ़ के सेखुईया चौराहे पर सांसद जगदंबिका पाल का स्वागत एवं चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सांसद जगदम्बिका पाल का माल्यार्पण करके स्वागत किया गया। चौपाल कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद जगदम्बिका पाल ने कहा कि जब से भाजपा की सरकार बनी है, पूरे जनपद में सड़कों का जाल बिछ गया है। उन्होंने ने कहा कि अब लोगों को मुंबई जाने के लिए गोरखपुर जा के एक दिन पहले इंतज़ार नहीं करना पड़ता है। पहले लोग बस्ती गोंडा आदि जाते थे। लोगों को अब धक्का नहीं खाना पड़ रहा है। सिद्धार्थनगर का सपना पूरा हो गया है। अब डुमरियागंज रेल लाइन भी बनने जा रहा है। सिद्धार्थनगर में मेडिकल कॉलेज सपना था। आज मेडिकल कॉलेज बन गया है।अब गंभीर बीमारियों का इलाज आसानी से हो जा रहा है। चौपाल कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि एस पी अग्रवाल, रिंकू पाल, जिला पंचायत सदस्य सब्लू सहनी, केशव राजभर, विजय यादव, लौहर पाण्डेय, दिलीप सिंह, अनवर, राजेन्द्र यादव, रवि पाण्डेय, गादर सहित आदि भारी संख्या में लोग मौजूद रहे ।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें