इस तरह पौधे लगाकर दूर करें अपनी परेशानियां
हिन्दू धर्म में पेड़-पौधों (Trees) का विशेष महत्व माना जाता हैं जिनके पूजन से पुण्य की प्राप्ति होती हैं और जीवन की परेशानियों का अंत। शास्त्रों में कई पेड़-पौधे ऐसे बताए गए हैं जो जीवन में सकारात्मकता का संचार करते है और…

हिन्दू धर्म में पेड़-पौधों (Trees) का विशेष महत्व माना जाता हैं जिनके पूजन से पुण्य की प्राप्ति होती हैं और जीवन की परेशानियों का अंत। शास्त्रों में कई पेड़-पौधे ऐसे बताए गए हैं जो जीवन में सकारात्मकता का संचार करते है और ग्रहदोष निवारण करते हैं। आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे पौधों (Trees) की जानकारी लेकर आए हैं जिन्हें नियत गिनती के अनुसार लगाया जाए तो हर मन्नत पूरी होती हैं। तो आइये जानते हैं इन पौधों के बारे में।

वटवृक्ष के 5 पौधे दूर करेंगे सभी दिक्कत
ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, अगर कोई जातक चौराहे या फिर सड़क के किनारे 5 वट वृक्ष लगा दे तो यह जातक को शुभ फल देता है। लेकिन ध्यान रखना है कि आपको इन पौधों की नियमित देखभाल भी करनी होगी। कहते हैं ऐसा करने से जातक के जीवन में आने वाली दिक्कतें अपने आप दूर होने लगती हैं। साथ ही जातकों की कई पीढ़ियां भी तर जाती हैं।
पलास के 5 पौधे से पुण्य
ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, अगर जातकों के जीवन में कोई गंभीर संकट आ गया हो तो उसे पलास के 5 पौधे रोप देने चाहिए। ध्यान रखें इसे सड़क किनारे या फिर किसी खेत-खलिहान के पास रोपें। इसे कभी भी घर या घर के आसपास न लगाएं। मान्यता है कि पलास के पांच पौधे लगाने से जातकों को 10 गऊदान के समान पुण्य मिलता है।
हरसिंगार के 2 पौधे से लाभ
कहते हैं कि कुंडली में अगर मंगल ग्रह खराब हो तो जातकों को हरसिंगार के 2 पौधे लगाने चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से जातकों पर हनुमानजी की कृपा होती है। इसलिए जिनका मंगल ग्रह खराब होता है उन जातकों को हनुमानजी के मंदिर में या फिर किसी सामाजिक स्थल पर हरसिंगार के दो पौधे लगाने चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से जातक को स्वर्णदान के समान ही पुण्य मिलता है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन
Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…
कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व
हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…
मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि
हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…
इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता
हिंदू धर्म में महिलाओं के बाल धोने (Hair Wash) को लेकर कुछ मान्यताएं प्रचलित हैं, जिनके अनुसार कुछ दिनों में बाल धोना शुभ माना जाता है तो कुछ में अशुभ। ये मान्यताएं अक्सर ज्योतिषीय प्रभावों और विशिष्ट दिनों को कुछ…
