चैत्र नवरात्रि से पहले घर से बाहर कर दें ये चीजें, वरना हो सकती है धन की हानि
नवरात्रि (Navratri) का पावन पर्व साल में चार बार मनाया जाता है। जिसमें से दो बार गुप्त नवरात्रि आते हैं और दो बार प्रत्यक्ष नवरात्रि की व्रत किया जाता है, जिसमें से एक शारदिय नवरात्रि होते हैं दूसरे चैत्र के नवरात्रि।…
नवरात्रि (Navratri) का पावन पर्व साल में चार बार मनाया जाता है। जिसमें से दो बार गुप्त नवरात्रि आते हैं और दो बार प्रत्यक्ष नवरात्रि की व्रत किया जाता है, जिसमें से एक शारदिय नवरात्रि होते हैं दूसरे चैत्र के नवरात्रि। वहीं नवरात्रि का पर्व पूरे देश में धूम-धाम से मनाया जाता है, जिसके लिए लोग अपने घरों की साफ-सफाई और सजावट करने के साथ सामग्री जुटाने लगते हैं। मान्यता है कि नवरात्रि (Navratri) के नौ दिन मां भगवती अपने भक्तों के घर पधारती हैं, इसलिए घर की साफ-सफाई करना बहुत जरूरी होता है। वहीं घर में कुछ सजावट की चीजें भी ऐसी होती हैं जिनको घर में ज्यादा समय तक रखने पर नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। ऐसे में नवरात्रि से पहले सफाई के दौरान इन चीजों को घर से बाहर निकाल दें। वरना घर में धन की हानि का भी सामना करना पड़ सकते हैं।
नवरात्रि (Navratri) की शुरुआत कब होगी?
हिंदू वैदिक पंचांग के अनुसार, चैत्र नवरात्र की शुरुआत यानी प्रतिपदा तिथि की प्रारंभ 29 मार्च 2025 को शाम 4 बजकर 27 मिनट पर होगी। वहीं तिथि का समापन 30 मार्च को दोपहर 12 बजकर 49 मिनट पर होगा। उदया तिथि के अनुसार, चैत्र नवरात्रि की शुरुआत रविवार, 30 जनवरी 2025 को होगी।
घर से निकाल दें ये चीजें
नवरात्रि (Navratri) से पहले घर की सफाई करते समय कई बार हम पुराने सजावट सामान को दोबारा इस्तेमाल कर लेते हैं, जबकि ऐसी चीजों को सफाई के दौरान निकाल देना चाहिए। भले ही वो सामान टूटा हो या नहीं। ऐसी चीजें घर में नकारात्मकता को बढ़ाते हैं।
फटे-पुराने जूते और वस्त्र
अक्सर लोगों के घर फटे पुराने जूते-चप्पल तथा कपड़े जमा हो जाता है। जो कि घर में जगह घेरने के साथ नकारात्मकता को भी बढ़ाते हैं। साथ ही यह आर्थिक तंगी का कारण भी बनते हैं, इसलिए नवरात्रि शुरू होने से पहले सफाई के दौरान ऐसे कपड़ों और जूतों को घर से निकाल दें या किसी को दान कर दें।
खंडित मूर्तियां
नवरात्रि (Navratri) के शुरू होने से पहले घर से खंडित तथा टूटी हुई भगवान की मूर्तियों को घर से बाहर निकाल दें। ऐसे मूर्तियों को किसी नदी या तालाब में विसर्जित करें या किसी मंदिर मे में रख कर आ सकते हैं। वहीं नवरात्रि में भगवान की नई मूर्तियां स्थापित करें। ऐसा करना बहुत शुभ होता है।
सूखे हुए पेड़-पौधे
लोगों को घर में पेड़-पौधे लगाने शौक होता है। कहते है घर और बालकनी में पौधे लगाने से नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। वहीं पौधे सूख जाएं तो यह नकारात्मक प्रभाव भी देने लगते हैं। ऐसे में नवरात्रि से पहले घर से सभी सूखे हुए पौधों के निकाल दें। उनकी जगह नए और हरे-भरे पौधे लगाएं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
अयोध्या दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में पहुंचाएगा हाईटेक मीडिया सेंटर
अयोध्या : योगी सरकार अयोध्या में दीपोत्सव-2026 के आयोजन की तैयारियों में जुटी है। दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में सुचारु ढंग से पहुंचाने के लिए हाईटेक मीडिया सेंटर तैयार किया जा रहा है। यहां पर कंप्यूटर, प्रिंटर,…
एशिया की रैंकिंग में सीसीएसयू की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा
मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण, शोधपरक और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप बनाने के प्रयास अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी परिणाम दिखाने लगे हैं। प्रदेश के…
Deepotsav: सरयू तट पर बनेगा नया कीर्तिमान, 2100 से अधिक लोग एक साथ करेंगे महाआरती
अयोध्या। रामनगरी में इस बार सरयू आरती नया कीर्तिमान स्थापित करने की तैयारी में है। 07 नवंबर को होने वाली सामूहिक आरती में 2100 से अधिक लोग शामिल होंगे। आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई…
दीपोत्सव में लगाए गए वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रमुख स्थलों पर संभाली कमान
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और मार्गदर्शन में अयोध्या के दीपोत्सव को भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित स्वरूप देने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों को निर्णायक गति दी है। दीपोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों को…
