24 घण्टे ऑनलाइन

तलाक के बाद इस तरह करें अपनी लाइफ को फिर से स्टार्ट

हर किसी की लाइफ के साथ कोई न कोई प्रॉब्लम जुड़ी होती है। लाइफ का नाम ही चैलेंज है। खासतौर पर जब कोई किसी दर्दनाक हादसे या फिर जिंदगी के सबसे दुखद पहलू से गुजर रहा होता है, तो उसकी सारी उम्मीदें धुंधली होने लग जाती है।…

24GhanteOnline
January 3, 2026
2 min read

हर किसी की लाइफ के साथ कोई न कोई प्रॉब्लम जुड़ी होती है। लाइफ का नाम ही चैलेंज है। खासतौर पर जब कोई किसी दर्दनाक हादसे या फिर जिंदगी के सबसे दुखद पहलू से गुजर रहा होता है, तो उसकी सारी उम्मीदें धुंधली होने लग जाती है। डिवोर्स (Divorce) भी एक ऐसा ही प्रोसेस है, जिसमें पति-पत्नी दोनों के लिए यह वक्त बहुत ही मुश्किल होता है। डिवोर्स (Divorce) की बहुत-सी वजह हो सकती हैं। इसमें किसी एक की या फिर दोनों की गलती हो सकती है लेकिन यह प्रोसेस दोनों के लिए ही मुश्किल होता है। ऐसे में अगर आप भी इस वक्त से गुजर रहे हैं, तो मन को शांत करने के लिए कुछ बातों को याद रखें।

अपने आप को अलग-थलग (आइसोलेट) न करें

इस वक्त को बीतने के लिए आपको थोड़ा टाइम चाहिए होगा लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आप आप खुद को कमरे में बंद कर लें। इससे इस वक्त को गुजारना और भी मुश्किल हो जाएगा इसलिए अपने खास लोगों से बात जरूर करें।

पेंडिंग काम निपटाएं, बिजी रहें

किसी भी वक्त को गुजारने के लिए बिजी रहना बहुत जरूरी है इससे आपको दुख से निकलने में मदद तो मिलेगी, बल्कि इससे आपकी मेंटल हेल्थ भी अच्छी होगी इसलिए आप खुद को बिजी रखें।

खुद की गलतियों से सीखें

लोगों का काम ही होता है सभी को जज करते रहना लेकिन उन पर ध्यान न देते हुए आप खुद को जज करें कि आपसे अब तक क्या गलती हुई है और आप आगे ऐसी किसी सिचुएशन या व्यक्ति को कैसे डील करेंगे। खुद को और पार्टनर को माफ करते हुए आप आगे बढ़ें।

यादों से बाहर निकलें 

अच्छा या बुरा, दोनों तरह का वक्त एक दिन गुजर ही जाता है। ऐसे में उम्मीद न छोड़ें। बीती अच्छी यादों की वजह से आप अपने फ्यूचर को खराब नहीं कर सकते हैं। हमेशा उन बातों को याद करते रहने से मेंटल हेल्थ खराब होगी। इससे बचना जरूरी है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।