24 घण्टे ऑनलाइन

सीएम योगी के जनता दरबार में रिटायर्ड फौजी ने खाया जहर, भाजपा विधायक पर लगाए गंभीर आरोप

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गुरुवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। गाजियाबाद निवासी एक रिटायर्ड फौजी (Retired Soldier) जहरीला पदार्थ खाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के जनता दरबार में पहुंच गया।…

24GhanteOnline
August 21, 2025
2 min read

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गुरुवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। गाजियाबाद निवासी एक रिटायर्ड फौजी (Retired Soldier) जहरीला पदार्थ खाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के जनता दरबार में पहुंच गया। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। सुरक्षा कर्मियों को जब उसने खुद बताया कि उसने जहर खा लिया है तो तत्काल उसे सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत नाज़ुक बनी हुई है।

जानकारी के मुताबिक, गाजियाबाद के लोनी थाना क्षेत्र के सिरौली गांव निवासी रिटायर्ड फौजी (Retired Soldier) सतबीर गुर्जर जनता दरबार पहुंचे थे। वहां उन्होंने सिक्योरिटी स्टाफ को बताया कि वे जहरीला पदार्थ खाकर आए हैं।

भाजपा विधायक पर आरोप


सतबीर गुर्जर ने भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर पर गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि विधायक द्वारा किए जा रहे उत्पीड़न से तंग आकर उन्होंने यह कदम उठाया। सतबीर ने शिकायती पत्र में लिखा था कि बीते अप्रैल में विधायक ने एक कलश यात्रा निकाली थी, जिसका उद्देश्य सरकार गिराना था। इसकी साजिश का उन्होंने सोशल मीडिया पर खुलासा किया, जिसके बाद से ही उन पर लगातार अत्याचार हो रहा है।

गौतमपल्ली थाना प्रभारी रत्नेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल सतबीर का इलाज सिविल अस्पताल में चल रहा है और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

कांग्रेस का हमला


घटना पर यूपी कांग्रेस ने भाजपा पर तीखा हमला बोला। पार्टी ने अपने आधिकारिक एक्स (Twitter) हैंडल से वीडियो जारी कर लिखा –

"सेना के नाम पर वोट मांगने वाली भाजपा की सरकार में हालात इतने खराब हो चुके हैं कि पूर्व सैनिकों को न्याय के लिए ज़हर खाना पड़ रहा है। भाजपा नेताओं का असली चेहरा सामने आ चुका है। भाजपा मतलब गुंडागर्दी, भ्रष्टाचार और आतंक का संरक्षण।"

इस घटना ने प्रदेश की राजनीति में हलचल मचा दी है। जहां विपक्ष भाजपा सरकार पर हमला बोल रहा है, वहीं पुलिस मामले की तह तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। मुख्यमंत्री के जनता दरबार में घटी यह घटना सुरक्षा व्यवस्था और जनप्रतिनिधियों के आचरण दोनों पर सवाल खड़े कर रही है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें