24 घण्टे ऑनलाइन

पुराने लहंगे को करें रीयूज, हर कोई करेगा आपके लुक की तारीफ

शादी का लहंगा (Wedding Lehenga) तो लड़किया बड़े ही शौक से खरीदती हैं। लेकिन इतने मंहगे लहंगे को केवल एक बार पहनकर आलमारी में सजा लेती है। अगर आपको शादी का लहंगा (Wedding Lehenga) बेहद पसंद है लेकिन दोबारा पहनने से बचती…

24GhanteOnline
June 30, 2026
2 min read

शादी का लहंगा (Wedding Lehenga) तो लड़किया बड़े ही शौक से खरीदती हैं। लेकिन इतने मंहगे लहंगे को केवल एक बार पहनकर आलमारी में सजा लेती है। अगर आपको शादी का लहंगा (Wedding Lehenga) बेहद पसंद है लेकिन दोबारा पहनने से बचती हैं। तो इन स्मार्ट तरीकों से उसे रीयूज कर सकती हैं। हर कोई बस आपके लुक की तारीफ करेगा।

लहंगे का ब्लाउज


लहंगे (Wedding Lehenga) का ब्लाउज अधिकतर हैवी वर्क से बना होता है। जरदोजी और स्टोंस की कढ़ाई ब्लाउज को अट्रैक्टिव बना लेती है। तो इस ब्लाउज को आप दो तरह की साड़ियों के साथ मैच कर सकती हैं।

सिल्क की साड़ी


सिल्क की साड़ियों के साथ इस तरह के हैवी ब्लाउज बेहद खूबसूरत लगते हैं। आप किसी भी कंट्रास्ट कलर की सिल्क की साड़ी के साथ ब्लाउज को पेयर करें। ये बहुत ही खूबसूरत लगेगा।

ऑर्गेंजा या क्रेप सिल्क


अगर आपका ब्लाउज रेड, मरून, मजेंटा कलर में हैं तो इस तरह के ब्लाउज को शिफॉन की रेड, आइवरी या बीज कलर की क्रेप या ऑर्गेंजा साड़ी के साथ मैच करें। ये तरीका भी स्मार्ट है ब्लाउज को रीयूज करने का।

दुपट्टे को ऐसे करें इस्तेमाल


अगर आप ब्राइडल लहंगे (Wedding Lehenga)  के दुपट्टे को रीयूज करना चाहती हैं तो किसी क्रेप सिल्क की साड़ी के साथ अपने ब्लाउज को कंट्रास्ट कलर के साथ मैच करें और पल्लू के दूसरे कंधे पर अपने लहंगे वाले दुपट्टे को भी रखें। ये बेहद खूबसूरत लुक देगा।

श्रग की तरह करें इस्तेमाल


हैवी लहंगे को किसी भी क्रॉप टॉप और पलाजो के साथ मैचिंग लगाकर दुपट्टे को श्रग की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। ये स्मार्ट हैक्स आपको जरूर पसंद आएंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।