फिर मुश्किलों में घिरी रिया चक्रवर्ती, सुशांत राजपूत के बाद अब इस मर्डर में आया नाम
बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) बीते दिनों अपने एक्स बॉयफ्रेंड सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस (Sushant Singh Rajput suicide case) को लेकर सुर्खियों में रहीं। सीबीआई ने इस मामले में रिया को क्लीन चिट दे…
बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) बीते दिनों अपने एक्स बॉयफ्रेंड सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस (Sushant Singh Rajput suicide case) को लेकर सुर्खियों में रहीं। सीबीआई ने इस मामले में रिया को क्लीन चिट दे दी है। बीते 4 साल से लटके इस मामले में क्लीनचिट मिलने के बाद रिया खुश ही हुई थीं कि अब फिर से उनकी मुश्किलें बढ़ने लगीं हैं। रिया (Rhea Chakraborty) के खिलाफ एक और मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। मुंबई पुलिस ने इसकी जानकारी दी है।
साल 2020 में सेलिब्रिटी मैनेजर दिशा सालियान की मौत हो गई थी। जिसको लेकर काफी बवाल देखने को मिला था। अब इसी मामले में 4 साल बाद दिशा के पिता ने मंगलवार को पुलिस कमिश्नर और ज्वाइंट कमिश्नर के पास लिखित शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें उन्होंने कई अंभार आरोप लगाए हैं। इस शिकायत में आदित्य ठाकरे, डूनी मौर्या, सूरज पंचोली, परमबीर सिंह, सचिन वाज और रिया चक्रवर्ती को आरोपी बनाया गया है।
दिशा सालियान के पिता सतीश सालियान के वकील नीलेश ओझा ने बताया कि ‘आज हमने सीपी ऑफिस में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई है और जेसीपी क्राइम ने इसे स्वीकार कर लिया है। यह शिकायत अब एफआईआर है जिसमें आरोपी आदित्य ठाकरे, डिनो मोरिया, सूरज पंचोली और उनके अंगरक्षक, परमबीर सिंह, सचिन वाझे और रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) हैं।
परमबीर सिंह इस मामले को कवरअप करने के मुख्य मास्टरमाइंड थे। उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आदित्य ठाकरे को बचाने के लिए झूठ गढ़ा। सभी विवरण एफआईआर में हैं। एनसीबी के जांच पत्र से साबित होता है कि आदित्य ठाकरे एक ड्रग कारोबार में शामिल थे, उस विवरण का उल्लेख इस एफआईआर में किया गया है।’
श्रद्धा कपूर का X हैंडल फिर हुआ हैक, अकाउंट से हुई ऐसी पोस्ट कि कनफ्यूज हो गए फैंस
दिशा सालियान सेलिब्रिटी मैनेजर के तौर पर बॉलीवुड में काम करती थीं। दिशा को सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर के तौर पर भी जाना जाता है। दिशा सालियान की 2020 में मौत हो गई थी। 8 जून के दिन दिशा 14वीं मंजिल से नीचे गिरीं और मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने इस मामले की जांच की और इसे आत्महत्या करार दिया था। लेकिन दिशा के पिता सतीश सालियान ने इसको लेकर कभी गंभीर आरोप लगाए थे। जिसमें उन्होंने कहा था कि मेरी बेटी का गैंगरोप किया गया और इसे एक प्लान्ड हत्या बताया था। अब इसी मामले को लेकर दिशा के पिता ने फिर से एफआईआर दर्ज कराई है। जिसमें रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) का नाम शामिल है। अब सुशांत सिंह राजपूत मामले में क्लीन चिट पाने वाली रिया की मुश्किलें फिर से बढ़ गई हैं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
'बिना शर्ट वाली बॉडी के लिए मेहनत की', सलमान के मैसेज पर शाहरुख का मजेदार जवाब
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने 2 नवंबर को अपना 61वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर फिल्मी दुनिया की कई हस्तियों ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें शुभकामनाएं दीं। हालांकि, शाहरुख का एक जवाब सबसे ज्यादा चर्चा में है, जो उन्होंने…
‘मैं फख्र से कहता हूं, मैं दिमागी नक्सल हूं’, नसीरुद्दीन शाह का वीडियो वायरल
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) एक बार फिर छात्रों के समर्थन में सामने आए हैं। दिल्ली में विश्वविद्यालय के कुछ छात्रों की भूख हड़ताल से शुरू हुए आंदोलन के बीच उनका एक बयान चर्चा में है। एक्टर…
KBC में रामायण की स्टारकास्ट, रणबीर-साई पल्लवी के साथ मस्ती करेंगे बिग बी
नितेश तिवारी की ‘रामायण’ 5 नवंबर को दिवाली के मौके पर दुनिया भर में रिलीज़ होने के लिए तैयार है। फिल्म के पोस्टर्स, गानों और ट्रेलर ने पहले ही काफी चर्चा बटोर ली है। रिलीज़ से पहले रामायण’ की स्टारकास्ट अमिताभ बच्चन के…
अमिताभ, सलमान, आमिर और अक्षय के घरों की रेकी, फिर टाइगर श्रॉफ को क्यों बनाया निशाना?
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) पर हुई फायरिंग की घटना की जांच में पुलिस कई पहलुओं पर काम कर रही है। मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कथित तौर पर जुड़े ऋतिक, रेहान और एक नाबालिग आरोपी से पूछताछ की जा रही है।…
