24 घण्टे ऑनलाइन

बरसात बनती है धुले हुए कपड़ों में बदबू की वजह, ऐसे दूर होगी परेशानी

बरसात का मौसम (Rainy Season) चल रहा हैं और सभी सी सुहावने मौसम का मजा लेने में मस्त हैं। लेकिन इसी के साथ ही बरसात महिलाओं के लिए परेशानी का कारण भी बनती हैं क्योंकि बरसात के इन दिनों में धुले हुए कपड़ों (Clothes) के…

24GhanteOnline
July 11, 2026
2 min read

बरसात का मौसम (Rainy Season) चल रहा हैं और सभी सी सुहावने मौसम का मजा लेने में मस्त हैं। लेकिन इसी के साथ ही बरसात महिलाओं के लिए परेशानी का कारण भी बनती हैं क्योंकि बरसात के इन दिनों में धुले हुए कपड़ों (Clothes) के अच्छे से ना सूख पाने की वजह से सीलन की बदबू (Smell) आने लगती हैं और इन कपड़ों को पहनने की इच्छा नहीं होती हैं। इसलिए इससे निजात पाने के लिए हम आपके लिए कुछ बेहतरीन उपाय लेकर आए हैं। इन उपायों की मदद से आपकी इस परेशानी का हल हो जाएगा। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में।

धूपबत्ती है खुशबू का खजाना

धूपबत्ती का उपयोग आप पूजा के दौरान करते हैं। घर में खुशबू के लिए भी सुबह-शाम धूपबत्ती लगाई जाती है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि कपड़ों (Clothes) में बारिश की बदबू से भी धूपबत्ती आपकी मदद कर सकती है। कपड़े धोकर फैलाने के बाद उनके पास एक धूपबत्ती लगा दें। इसका धुआं और भीनी सुंगध कपड़ों में बदबू नहीं आने देगी।

डेटॉल भी है मददगार

जी हां, बारिश के मौसम में कपड़ों (Clothes) में आ रही अजीब स्मेल से डेटॉल आपको निजात दिला सकता है। बस कपड़े धोने के बाद उन्हें 10 मिनट के लिए डेटॉल के पानी में भिगों दें और फिर इन्हें निचोड़कर सूखने के लिए फैला दें। न कपड़ों से बदबू आएगी न आपका मन खराब होगा।

विनेगर है आसान समाधान

सिरका या विनेगर। बरसात के मौसम में कपड़ों (Clothes)में आनेवाली गंध से आपको निजात दिला सकता है। इसके लिए आपको कपड़े धोने के बाद आधा बाल्टी पानी में दो बड़े चम्मच सिरका डालकर 10 मिनट के लिए कपड़ों को भिगोना होगा। इसके बाद कपड़ों को निचोड़कर फैला दें। सूखने पर स्मेल नहीं आएगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।