24 घण्टे ऑनलाइन

ऐसे करें मखाना रोस्ट, पसंद आएगा क्रिस्पी स्नैक

स्वाद और सेहत से भरपूर मखाने (Makhana) को स्नैक्स में खाया जा सकता है। जो लोग वजन कम करना चाहते हैं वह भी मखाने को खा सकते हैं। इसमें आयरन, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फैट, मिनरल्स, फास्फोरस, सोडियम, मैग्नीशियम जैसे जरूरी…

24GhanteOnline
July 8, 2026
2 min read

स्वाद और सेहत से भरपूर मखाने (Makhana) को स्नैक्स में खाया जा सकता है। जो लोग वजन कम करना चाहते हैं वह भी मखाने को खा सकते हैं। इसमें आयरन, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फैट, मिनरल्स, फास्फोरस, सोडियम, मैग्नीशियम जैसे जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद होते हैं। रोजाना के स्नैकिंग टाइम पर आप सीमित मात्रा में मखाने खा सकते हैं। हालांकि, मखाने को रोस्ट करने के बाद ही इनका स्वाद अच्छा लगता है। अगर इन्हें रोस्ट ना किया जाए तो ये खाने में बेकार लग सकते हैं। आप चाहें तो कुछ ट्रिक्स को अपनाकर मखाना रोस्ट कर सकते हैं। देखिए तरीका-

मखाना (Makhana)  रोस्ट करने की ट्रिक्स


- अगर आप डायट का ख्याल रखते हैं और मखाना (Makhana) को बिना घी या तेल के रोस्ट करना है तो इसके लिए एक कढ़ाई लें और गर्म होने के लिए रख दें। इसके लिए एक भारी तले वाली कढ़ाई लें। फिर इसमें मखाने और थोड़ा नमक डालें। अब मखाने (Makhana) को मीडियम आंच पर चलाते हुए भूनें। कुछ देर में मखाने भुन जाएंगे तब आप इसमें नमक मिला सकते हैं।

- बाजार जैसे रोस्टेड मखाने (Makhana) खाने हैं तो इसके लिए कढ़ाई में घी गर्म करें, जब ये गर्म हो जाए तो इसमें मखाने डालें। अब मीडियम आंच पर रखते हुए मखाने को रोस्ट करें और फिर इसमें थोड़ा सा नमक, काली मिर्च पाउडर और चाट मसाला मिलाएं। अच्छे से मिक्स करें और फिर इसे एक प्लेट में निकाल लें, जब मखाने ठंडे हो जाएं तब एयरटाइट कंटेनर में डालकर स्टोर करें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

अयोध्या दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में पहुंचाएगा हाईटेक मीडिया सेंटर

अयोध्या : योगी सरकार अयोध्या में दीपोत्सव-2026 के आयोजन की तैयारियों में जुटी है। दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में सुचारु ढंग से पहुंचाने के लिए हाईटेक मीडिया सेंटर तैयार किया जा रहा है। यहां पर कंप्यूटर, प्रिंटर,…

एशिया की रैंकिंग में सीसीएसयू की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा

मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण, शोधपरक और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप बनाने के प्रयास अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी परिणाम दिखाने लगे हैं। प्रदेश के…

Deepotsav: सरयू तट पर बनेगा नया कीर्तिमान, 2100 से अधिक लोग एक साथ करेंगे महाआरती

अयोध्या। रामनगरी में इस बार सरयू आरती नया कीर्तिमान स्थापित करने की तैयारी में है। 07 नवंबर को होने वाली सामूहिक आरती में 2100 से अधिक लोग शामिल होंगे। आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई…

दीपोत्सव में लगाए गए वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रमुख स्थलों पर संभाली कमान

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और मार्गदर्शन में अयोध्या के दीपोत्सव को भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित स्वरूप देने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों को निर्णायक गति दी है। दीपोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों को…