24 घण्टे ऑनलाइन

'हम अपने शूटर्स का बदला लेंगे...', दिशा पाटनी फायरिंग केस में रोहित गोदारा ने दी धमकी

बरेली: बरेली में अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग करने वाले दो बदमाशों के पुलिस मुठभेड़ में मारे जाने के बाद गैंगस्टर रोहित गोदारा (Rohit Godara) भड़का हुआ है। उसने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर धमकी दी है कि यह…

24GhanteOnline
September 18, 2025
3 min read

बरेली: बरेली में अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग करने वाले दो बदमाशों के पुलिस मुठभेड़ में मारे जाने के बाद गैंगस्टर रोहित गोदारा (Rohit Godara) भड़का हुआ है। उसने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर धमकी दी है कि यह एनकाउंटर नहीं बल्कि सनातन की हार है। इसका बदला लिया जाएगा।

गौरतलब है कि 12 सितंबर रात लगभग तीन बजे अभिनेत्री दिशा पाटनी के बरेली स्थित पैतृक घर पर अज्ञात हमलावरों ने गोलियां चलाईं थीं। यह हमला उस परिवार पर किया गया जहां अभिनेत्री दिशा पाटनी की बड़ी बहन और सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी खुशबू पाटनी अपने पूर्व पुलिस अधिकारी पिता जगदीश पाटनी व अन्य परिजन के साथ रहती हैं। घटना से पहले 11 सितंबर की रात भी उसी घर पर एक गोली चली चुकी थी। पुलिस ने बताया कि 11 सितंबर की रात की यह घटना गोल्डी बराड़ गैंग के बागपत निवासी नकुल और विजय ने अंजाम दी थी। 12-13 सितंबर की रात हुए हमले की जिम्मेदारी रोहित गोदारा (Rohit Godara ) व गोल्डी बराड़ गैंग ने ली थी। वारदात बाद से ही हमलावरों की तलाश की जा रही थी। दिल्ली पुलिस और यूपी एसटीएफ साथ मुठभेड़ में दोनों आरोपी रविंद्र और अरुण गाजियाबाद ट्रोनिका सिटी में मारे गए थे।

एनकाउंटर बाद रोहित गोदारा (Rohit Godara ) ने गुरुवार दोपहर सोशल मीडिया में कहा “ हमारे जो दो शूटर्स मारे गये हैं, हम इसका बदला लेंगे। ये एनकाउंटर हमारे जीवन की बहुत बड़ी क्षति है। ये ढेर नहीं, शहीद हुए हैं। इन भाइयों ने धर्म के लिए अपना बलिदान दिया है। एक मुंह से सनातन सनातन चिल्लाते हो। जो सनातन के लिए लड़ाई लड़े, उसे मार दिया जाता है। ये इंसाफ नहीं है। ये जितने भी सनातन का नाम लेकर घूम रहे हैं, ये सिर्फ अपनी रोटी सेंक रहे हैं। ये एनकाउंटर नहीं, सनातन की हार हुई है। धर्म के लिए लड़ने वालों को इस हिंदुस्तान में मार दिया जाता है। अगर तुम इतने सच्चे हो तो उठाओ मुद्दा। हमारे शहीद भाइयों को इंसाफ दिलाओ। बाकी मैं पूरे देश को ये बता देना चाहता हूं कि ये सनातन की आड़ में एक धंधा चला है। हम वो काम कर सकते हैं, जिसकी ये कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। इसमें जिसका भी हाथ है, वो चाहे कितना भी पैसे वाला हो या पावर वाला हो, वक्त लग सकता है, माफी नहीं।”

पुलिस जांच पड़ताल में मिला है कि 11 सितम्बर रात को भी एक गोली चलाई गई थी। इस घटना को गोल्डी बराड़ गैंग के बागपत निवासी नकुल और विजय ने अंजाम दिया था। अब एसटीएफ और बरेली पुलिस इन दोनों बदमाशों की तलाश कर रही है।
रोहित गोदारा ने सोशल मीडिया पर बदला लेने की धमकी दी है। इससे एक बार फिर पाटनी परिवार तनाव में आ गया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें