24 घण्टे ऑनलाइन

नवरात्रि में अंखड ज्योति जलाने के जान लें नियम, इस बात का रखें खास ध्यान

हिंदू धर्म में चैत्र और शारदीय नवरात्रि बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है। पहले चैत्र नवरात्रि आती है। चैत्र नवरात्रि से हिंदूओं का नया साल शुरू हो जाता है। चैत्र माह का हिंदू धर्म में बहुत महत्व है। क्योंकि इसी माह में…

24GhanteOnline
March 21, 2026
2 min read

हिंदू धर्म में चैत्र और शारदीय नवरात्रि बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है। पहले चैत्र नवरात्रि आती है। चैत्र नवरात्रि से हिंदूओं का नया साल शुरू हो जाता है। चैत्र माह का हिंदू धर्म में बहुत महत्व है। क्योंकि इसी माह में ब्रह्मा जी से संसार की रचना प्रांरभ की थी। चैत्र नवरात्रि के नौ दिन भक्त आदि शक्ति माता दुर्गा के नौ अलग-अलग रूपों की पूजा और व्रत करते हैं। मान्यता है जो लोग नवरात्रि में व्रत और पूजन करते हैं माता उनके सभी दुख दूर कर देती हैं।

नवरात्रि में अंखड ज्योति (Akhand Jyoti) जलाने के नियम


नवरात्रि के नौ दिन लोग माता के सामने अंखड ज्योति (Akhand Jyoti) जलाते हैं। नवरात्रि की पूजा अखंड ज्योति के बिना अधूरी मानी जाती है। वास्तु में अखंड ज्योति जलाने को लेकर नियम बताए गए हैं। अखंड ज्योति जलाते समय कुछ आवश्यक बातों का ध्यान रखना चाहिए। ऐसे में आइए जान लेते हैं अखंड ज्योति जलाने से जुड़े नियमों के बारे में।

दिशा का रखें ध्यान


वास्तु शास्त्र के अनुसार, आग्नेय कोण यानी पूर्व-दक्षिण दिशा में अखंड ज्योति (Akhand Jyoti) जलाकर रखें। साथ ही इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि पूजा के समय ज्योति का मुख पूर्व या उत्तर की तरफ हो। ध्यान रखें कि नवरात्रि में मां की अखंड ज्योति (Akhand Jyoti) की लौ ऊपर की और उठे।

इन बातों का रखें ध्यान


जो अखंड ज्योति (Akhand Jyoti) आपने जलाई है ध्यान रखें कि वो 9 दिनों तक जलनी चाहिए। अखंड ज्योति नौ दिनों तक बुझनी नहीं चाहिए। अगर गलती से ज्योति बुझ जाती है, तो माता रानी से क्षमा मांगे। फिर उसे दोबारा प्रज्जवलित कर लें। अगर आप घी वाली अंखड ज्योति जलाते हैं, तो उसे दाहिनी ओर रखें। वहीं अगर तेल वाली अखंड ज्योति तो उसे बाईं तरफ रखें।

अखंड ज्योति (Akhand Jyoti) जलाने के लाभ


मान्यताओं के अनुसार, नवरात्रि के दिनों में जिनके घर अखंड ज्योति (Akhand Jyoti) जलती है उनके यहां स्वंय माता दुर्गा वास करती हैं। अखंड ज्योति जलाने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…

इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता

हिंदू धर्म में महिलाओं के बाल धोने (Hair Wash) को लेकर कुछ मान्यताएं प्रचलित हैं, जिनके अनुसार कुछ दिनों में बाल धोना शुभ माना जाता है तो कुछ में अशुभ। ये मान्यताएं अक्सर ज्योतिषीय प्रभावों और विशिष्ट दिनों को कुछ…