जिस पोस्टर पर हुआ निलंबन, वही लेकर धरने पर पहुंचे सपा विधायक; सरकार पर लगाया आरोप
उत्तर प्रदेश विधानसभा से निलंबित किए गए समाजवादी पार्टी के विधायक सचिन यादव (Sachin Yadav) ने बुधवार को भी अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखा। वह विधानसभा परिसर में चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के पास धरने पर बैठे रहे और राम…

उत्तर प्रदेश विधानसभा से निलंबित किए गए समाजवादी पार्टी के विधायक सचिन यादव (Sachin Yadav) ने बुधवार को भी अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखा। वह विधानसभा परिसर में चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के पास धरने पर बैठे रहे और राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सरकार से जवाब की मांग की।
सचिन यादव ने कहा कि राम मंदिर करोड़ों लोगों की आस्था से जुड़ा विषय है और जनता इस मामले की सच्चाई जानना चाहती है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष इस मुद्दे पर सदन में चर्चा करना चाहता है, लेकिन सत्ता पक्ष इससे बच रहा है।
सपा विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले के सामने आने के बाद कहा था कि "दूध का दूध और पानी का पानी" किया जाएगा, लेकिन अभी तक आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने सरकार से इस मामले में जवाब देने की मांग की।
धरने के दौरान सचिन यादव के हाथ में वही पोस्टर नजर आया, जिसे विधानसभा में दिखाने के बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की गई थी। पोस्टर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर के साथ उनके बयान को लेकर सवाल उठाए गए थे।
बता दें कि मंगलवार को विधानसभा में राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर चर्चा की मांग को लेकर सपा विधायकों ने हंगामा किया था। मुख्यमंत्री के वक्तव्य के दौरान सचिन यादव ने पोस्टर लहराया, जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने उन्हें पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया था।Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
योगी सरकार ने दिवाली पर राजस्व परिषद के 285 कार्मिकों को दिया पदोन्नति का तोहफा
लखनऊ। योगी सरकार ने दिवाली के अवसर पर राजस्व परिषद के कार्मिकों को पदोन्नति का तोहफा दिया है। राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश ने विभाग के 285 कार्मिकों को राजस्व निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की है। इनमें 206 लेखपाल और…
Deepotsav: अयोध्या में 30 लाख दीयों की तैयारी, छोटे दुकानदारों की कमाई तीन गुना बढ़ी
अयोध्या। रामनगरी में दीपोत्सव की रोशनी अभी पूरी तरह जगमगाने में दो दिन बाकी हैं, लेकिन इसकी चमक छोटे दुकानदारों की जेब तक पहुंचने लगी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में नव्य, भव्य और दिव्य अयोध्या में आयोजित…
योगी सरकार में संस्कृति और युवा शक्ति के संगम का मंच बना 'सनातन शंखनाद'
आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, युवा शक्ति और विकास की नई उपलब्धियों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की दिशा में लगातार प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में आयोजित ‘उत्तर…
जब लग गया कि मिट्टीपलीत होनी तय है तो मैदान छोड़कर भागने लगे अखिलेश: ओपी राजभर
लखनऊ। यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर सोशल मीडिया के जरिए तीखा पलटवार किया है। राजभर ने सपा प्रमुख को संबोधित करते हुए लिखा है कि आप चुनाव से भाग रहे हैं, वह नेता…
