24 घण्टे ऑनलाइन

साध्वी ऋतम्भरा का जीवन सेवा और राष्ट्र के प्रति समर्पण का अद्भुत उदाहरण: मुख्यमंत्री

लखनऊ: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों मंगलवार को पद्म पुरस्कार प्रदान किये गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सम्मान पाने वाली विभूतियों को शुभकामनाएं दीं। सामाजिक कार्यों की अग्रदूत हैं साध्वी ऋतम्भरा…

24GhanteOnline
May 27, 2025
2 min read

लखनऊ: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों मंगलवार को पद्म पुरस्कार प्रदान किये गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सम्मान पाने वाली विभूतियों को शुभकामनाएं दीं।

सामाजिक कार्यों की अग्रदूत हैं साध्वी ऋतम्भरा (Sadhvi Ritambhara): योगी


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा कि ‘पद्म पुरस्कार-2025’ के अंतर्गत आध्यात्मिक जगत की गौरव, सामाजिक कार्यों की अग्रदूत साध्वी ऋतम्भरा जी (Sadhvi Ritambhara) को सामाजिक कार्य की श्रेणी में ‘पद्म भूषण’ सम्मान से अलंकृत किए जाने पर हार्दिक बधाई! उनका जीवन सेवा और राष्ट्र के प्रति समर्पण का अद्भुत उदाहरण है। उन्होंने अपनी ओजस्वी वाणी, तपस्वी जीवन और अद्वितीय सेवा कार्यों से समाज को नई दिशा दी है।

भुलई भाई को मिला सम्मान राष्ट्र सेवा का गौरवशाली प्रमाण: योगी


नारायण जी ‘भुलई भाई’ जी को ‘पद्म श्री’ (मरणोपरांत) से सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया कि ‘भुलई भाई’ जी ने अपने दीर्घ जीवन काल में राजनीति की साधना करते हुए समाज के हित में अपना अमूल्य योगदान दिया। उनको मिला यह सम्मान राष्ट्र सेवा का गौरवशाली प्रमाण है। उनका जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा पुंज बनकर समाज को आलोकित करता रहेगा।

प्रो. नित्यानंद द्वारा किया गया उत्कृष्ट शोध कार्य चिकित्सा क्षेत्र के लिए अमूल्य निधि: सीएम


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रो. सोनिया नित्यानंद जी को ‘पद्म श्री’ सम्मान से सम्मानित किए जाने पर हार्दिक बधाई दी।मुख्यमंत्री ने लिखा कि स्टेम सेल प्रत्यारोपण और हेमेटोलॉजिकल विकारों पर आपके द्वारा किया गया उत्कृष्ट शोध कार्य चिकित्सा क्षेत्र के लिए अमूल्य निधि है। आपकी इस उपलब्धि पर प्रत्येक प्रदेशवासी हर्षित है। प्रो. सोनिया नित्यानंद किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज की कुलपति हैं।

शिक्षा के प्रसार और साहित्य की सेवा में हसन जी का योगदान अत्यंत प्रशंसनीय: मुख्यमंत्री


प्रो. सैय्यद ऐनुल हसन जी को ‘पद्म श्री’ सम्मान से अलंकृत किए जाने पर सीएम ने हार्दिक बधाई दी। सीएम ने लिखा कि शिक्षा के प्रसार और साहित्य की सेवा में आपका योगदान अत्यंत प्रशंसनीय है। आपका कृतित्व और व्यक्तित्व समाज को नई दिशा प्रदान करता रहेगा।

प्रो. शर्मा के अमूल्य योगदान से सदैव प्रेरणा प्राप्त करता रहेगा राष्ट्र


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वरिष्ठ वैज्ञानिक प्रो. आशुतोष शर्मा जी को ‘पद्म श्री’ सम्मान से अलंकृत किए जाने पर हार्दिक बधाई दी। मुख्यमंत्री ने लिखा कि आपकी शोध साधना और तकनीकी नवाचारों ने देश और दुनिया में उत्तर प्रदेश का मान अभिवर्धित किया है। आपके अमूल्य योगदान से संपूर्ण राष्ट्र सदैव प्रेरणा प्राप्त करता रहेगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें