24 घण्टे ऑनलाइन

अब कैदी नंबर 395-396 से पहचाने जाएंगे साहिल-मुस्कान, जेलर ने बताया हाल

मेरठ। अदालत से फांसी की सजा सुनाए जाने के बाद जिला कारागार में साहिल शुक्ला और मुस्कान रस्तोगी की पहचान बदल गई है। अब साहिल को कैदी नंबर 395 और मुस्कान को कैदी नंबर 396 से जाना जाएगा। अदालत का फैसला जेल पहुंचने के बाद…

24GhanteOnline
October 15, 2026
2 min read
अब कैदी नंबर 395-396 से पहचाने जाएंगे साहिल-मुस्कान, जेलर ने बताया हाल

मेरठ। अदालत से फांसी की सजा सुनाए जाने के बाद जिला कारागार में साहिल शुक्ला और मुस्कान रस्तोगी की पहचान बदल गई है। अब साहिल को कैदी नंबर 395 और मुस्कान को कैदी नंबर 396 से जाना जाएगा।

अदालत का फैसला जेल पहुंचने के बाद दोनों को उनके कैदी नंबर और कपड़े मुहैया करा दिए गए हैं। उनकी बैरक भी बदल दी गई है। जल्द ही दोनों को सेंट्रल जेल भेजा जाएगा। सजा के मद्देनजर मुस्कान जेल में पहले से ही नवरात्र की पूजा कर रही थीं।

शाम सवा चार बजे अदालत से मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा सुना दी गई। जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा ने बताया कि सजा सुनते ही वीडियो कांफ्रेसिंग पर ही दोनों जोर-जोर से रोने लगे थे। वह बोले कि उन्हें उम्मीद थी कि अदालत न्यायपूर्ण कार्रवाई करते हुए उन्हें उम्रकैद की सजा सुना देगी। फांसी की सजा सुनने के बाद दोनों बदहवास हो गए थे।

वहां मौजूद स्टाफ ने मुस्कान की गोद से बेटी को पकड़ा। उसके बाद दोनों की तत्काल काउंसलिंग की गई। बताया गया कि अभी हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में भी अपना पक्ष रख सकते है। जेल प्रशासन की तरफ से उन्हें हाईकोर्ट में पक्ष रखने के लिए अधिवक्ता कराया जाएगा।

उसके बाद साहिल और मुस्कान ने कहा कि वह निचली अदालत के निर्णय को हाईकोर्ट में चुनौती देंगे। हालांकि मुस्कान और साहिल ने बुधवार की रात जेल में खाना नहीं खाया। उसकी बेटी को भी अन्य महिला बंदियों ने ही दूध पिलाया है।

165 पेज में छिपे है मुस्कान और साहिल के गुनाह 

पुलिस एक हजार पन्नों की चार्जशीट में मुस्कान और साहिल को आरोपित बनाया था, जबकि अदालत ने 165 पन्नों के निर्णय में दोनों को दोषी करार देते हुए फांसी की सजा दी है। जिला जज अरविंद कुमार मिश्र ने दोनों को फांसी की सजा सुनाने के बाद पैन को तोड़ दिया। उक्त पैन को भी निर्णय की फाइल में ही सुरक्षित रखा है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

योगी सरकार ने दिवाली पर राजस्व परिषद के 285 कार्मिकों को दिया पदोन्नति का तोहफा

लखनऊ। योगी सरकार ने दिवाली के अवसर पर राजस्व परिषद के कार्मिकों को पदोन्नति का तोहफा दिया है। राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश ने विभाग के 285 कार्मिकों को राजस्व निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की है। इनमें 206 लेखपाल और…

Deepotsav: अयोध्या में 30 लाख दीयों की तैयारी, छोटे दुकानदारों की कमाई तीन गुना बढ़ी

अयोध्या। रामनगरी में दीपोत्सव की रोशनी अभी पूरी तरह जगमगाने में दो दिन बाकी हैं, लेकिन इसकी चमक छोटे दुकानदारों की जेब तक पहुंचने लगी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में नव्य, भव्य और दिव्य अयोध्या में आयोजित…

योगी सरकार में संस्कृति और युवा शक्ति के संगम का मंच बना 'सनातन शंखनाद'

आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, युवा शक्ति और विकास की नई उपलब्धियों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की दिशा में लगातार प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में आयोजित ‘उत्तर…

जब लग गया कि मिट्टीपलीत होनी तय है तो मैदान छोड़कर भागने लगे अखिलेश: ओपी राजभर

लखनऊ। यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर सोशल मीडिया के जरिए तीखा पलटवार किया है। राजभर ने सपा प्रमुख को संबोधित करते हुए लिखा है कि आप चुनाव से भाग रहे हैं, वह नेता…