24 घण्टे ऑनलाइन

पति-पत्नी में होती है अनबन, तो करें ये उपाय

वास्तु शास्त्र में आज हम बात करेंगे स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं से मुक्ति दिलाने में नमक (Salt) के फायदे के बारे में। जब घर में किसी भी सदस्य का स्वास्थ्य खराब होता है तो घर का पूरा माहौल अशांत हो जाता है। यदि आपके घर…

24GhanteOnline
July 3, 2026
2 min read

वास्तु शास्त्र में आज हम बात करेंगे स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं से मुक्ति दिलाने में नमक (Salt) के फायदे के बारे में।  जब घर में किसी भी सदस्य का स्वास्थ्य खराब होता है तो घर का पूरा माहौल अशांत हो जाता है। यदि आपके घर में भी किसी सदस्य का स्वास्थ्य खराब है तो उनके सोने के कमरे में सिरहाने पर एक कटोरी में सेंधा नमक के कुछ टुकडे रख दें, परंतु ध्यान दें कि जिनकी सेहत खराब है उनका सिरहाना पूर्व दिशा की ओर हो।

साथ ही उसके खाने में भी सेंधा नमक या काले नमक (Salt) का ही इस्तेमाल करना चाहिए जबकि साधारण नमक का उपयोग कम से कम करना चाहिए। ऐसा करने से सेहत में जल्द ही सुधार होने लगता है। इस तरह से घर का अशांत माहौल भी शांत होने लगेगा।

वास्तु शास्त्र के मुताबिक, घर में छोटी-मोटी लड़ाई-झगड़े से बचने के लिए पति-पत्नी के बीच होने वाली अनबन को दूर करने के लिए नमक बहुत ही कारगर सिद्ध हो सकता है।

शयनकक्ष के एक कोने में सेंधा नमक या खड़े नमक का एक टुकड़ा लेकर रख दें और इस टुकड़े को पूरे एक महीने तक उसी कोने में रहने दें।

एक महीने के बाद पुराने नमक (Salt) के टुकड़े को हटाकर नया टुकड़ा रख दें। ऐसा करने से एक तो घर में शांति बनी रहेगी और छोटी-मोटी तकरार कम होगी, वहीं दूसरी तरफ मानसिक अशांति खत्म होगी। साथ ही नकारात्मकता भी दूर होगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…