सीएम हाउस दिखाने पहुंचे AAP नेताओं की पोलिस ने रोका, संजय सिंह बोले- हम आतंकी नहीं है
नई दिल्ली। बीजेपी लगातार आम आदमी पार्टी पर दिल्ली के सीएम हाउस को लेकर कई आरोप लगाती रही है। इसी को लेकर आज आप पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज और संजय सिंह (Sanjay Singh) सीएम हाउस पहुंचे। जहां आम आदमी पार्टी नेताओं और…
नई दिल्ली। बीजेपी लगातार आम आदमी पार्टी पर दिल्ली के सीएम हाउस को लेकर कई आरोप लगाती रही है। इसी को लेकर आज आप पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज और संजय सिंह (Sanjay Singh) सीएम हाउस पहुंचे। जहां आम आदमी पार्टी नेताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक हो गई है। इन नेताओं का कहना है कि बीजेपी कह रही है कि वहां लग्जरी सुविधाएं हैं। अगर वहां लग्जरी सुविधाएं हैं तो खोलकर दिखाया जाना चाहिए। AAP नेता अपने साथ मीडियाकर्मियों को लेकर पहुंचे थे।
दिल्ली हाउस के बाहर पुलिस ने भीड़ को रोक लिया। सीएम हाउस के बाहर बेरिकेडिंग की गई थी। पुलिस ने बेरिकेडिंग क्रॉस नहीं करने दी, जिसके बाद विवाद होने लगा। इस दौरान AAP नेताओं की पुलिस से नोकझोंक हो गई। राज्यसभा सांसद संजय सिंह (Sanjay Singh) ने कहा, हमें अंदर जाने के लिए अनुमति नहीं चाहिए। हमें बेवजह रोका जा रहा है। बाद में नेता सड़क पर ही बैठ गए।
संजय सिंह (Sanjay Singh) ने पुलिस से सवाल किया है कि दो लोगों के लिए इतनी पुलिस क्यों है। किस नियम के तहत मेरा रास्ता रोक रहे हो। साथ ही संजय सिंह ने कहा, मैं 10 मिनट तक सीएम आवास के बाहर बैठकर इंतजार करूंगा। बीजेपी सीएम आवास को खुलवाए और जनता को स्विमिंग पूल, बार, सोने का टॉयलेट दिखाए। संजय सिंह ने कहा, हम आतंकी नहीं फिर हमें क्यों रोका जा रहा है। संजय सिंह ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा, बीजेपी का झूठ सामने आ गया है, किसके कहने पर पुलिस तैनात की गई।
राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा, हमें अंदर जाने के लिए अनुमति नहीं चाहिए। हमें बेवजह रोका जा रहा है। बाद में नेता सड़क पर ही बैठ गए और धरना देने लगे। AAP नेता सौरभ भारद्वाज का कहना है कि हम बीजेपी नेताओं को सीएम हाउस दिखाना चाहते हैं। हम लोग पीएम हाउस भी जाएंगे और वहां भी सुविधाएं देखना चाहेंगे।
भारद्वाज ने कहा कि बीजेपी नेता घबरा गए हैं। किसे आदेश पर सीएम हाउस बंद किया गया है। PWD विभाग ने बंगले को कब्जे में लिया है। सौरभ ने कहा, दिल्ली का चुनाव ही बंगले के मुद्दे पर लड़ा जाएगा।
आवास की चाबी किसके पास
आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा, दिल्ली के सीएम आवास की चाबी बीजेपी के पास है, लेकिन बीजेपी चाबी नहीं दे रही क्योंकि आवास की चाबी खुलते ही बीजेपी की पोल खुल जाएगी।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सीएम हाउस जाने की वजह बताते हुए सौरभ भारद्वाज ने कहा, आज 11 बजे हम 6 फ्लैग स्टाफ रोड पर जाएंगे और आप लोगों के साथ ढूंढने की कोशिश करेंगे कि वो आलीशान स्विमिंग पूल 6 फ्लैग स्टाफ रोड पर कहां है, सोने के कमोड कहां हैं? पूल कहां है? बार कहां है ?
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
अयोध्या दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में पहुंचाएगा हाईटेक मीडिया सेंटर
अयोध्या : योगी सरकार अयोध्या में दीपोत्सव-2026 के आयोजन की तैयारियों में जुटी है। दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में सुचारु ढंग से पहुंचाने के लिए हाईटेक मीडिया सेंटर तैयार किया जा रहा है। यहां पर कंप्यूटर, प्रिंटर,…
एशिया की रैंकिंग में सीसीएसयू की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा
मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण, शोधपरक और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप बनाने के प्रयास अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी परिणाम दिखाने लगे हैं। प्रदेश के…
Deepotsav: सरयू तट पर बनेगा नया कीर्तिमान, 2100 से अधिक लोग एक साथ करेंगे महाआरती
अयोध्या। रामनगरी में इस बार सरयू आरती नया कीर्तिमान स्थापित करने की तैयारी में है। 07 नवंबर को होने वाली सामूहिक आरती में 2100 से अधिक लोग शामिल होंगे। आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई…
दीपोत्सव में लगाए गए वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रमुख स्थलों पर संभाली कमान
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और मार्गदर्शन में अयोध्या के दीपोत्सव को भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित स्वरूप देने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों को निर्णायक गति दी है। दीपोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों को…
