24 घण्टे ऑनलाइन

सर्वोदय विद्यालय: हजारों छात्रों के बीच प्रतिस्पर्धा, 30 मार्च को होगी परीक्षा

लखनऊ: सभी को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ ही समान अवसर उपलब्ध कराने के लिए योगी सरकार प्रतिबद्ध के साथ कार्य कर रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में प्रदेश के समाज कल्याण विभाग एवं जनजाति…

24GhanteOnline
March 29, 2025
3 min read

लखनऊ: सभी को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ ही समान अवसर उपलब्ध कराने के लिए योगी सरकार प्रतिबद्ध के साथ कार्य कर रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में प्रदेश के समाज कल्याण विभाग एवं जनजाति विकास विभाग द्वारा संचालित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों (Sarvodaya Vidyalaya) में शैक्षिक सत्र 2025-26 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इन विद्यालयों में नवोदय पैटर्न पर पढ़ाई होती है और यह सीबीएसई तथा माध्यमिक शिक्षा परिषद उ.प्र.से मान्यता प्राप्त हैं। इस बार प्रवेश परीक्षा 30 मार्च 2025 रविवार को आयोजित की जाएगी, जिसका आयोजन दो पालियों में होगा। पहली पाली की परीक्षा सुबह 11 बजे से प्रारंभ होगी। परीक्षा का आयोजन जिलाधिकारी के नियंत्रण में होगा, जबकि प्रश्नपत्र तैयार करने की जिम्मेदारी डायट (DIET) को सौंपी गई है। परीक्षा परिणाम 31 मार्च 2025 को जारी किए जाएंगे।

प्रवेश प्रक्रिया एवं सीटों का विवरण


इस वर्ष प्रवेश प्रक्रिया के तहत कक्षा 6, 7, 8, 9 एवं 11 में चयन किया जाएगा। कक्षा 6 में कुल 70 सीटें उपलब्ध हैं, जिसमें प्रत्येक कक्षा के लिए दो सेक्शन होंगे और प्रत्येक सेक्शन में 35-35 छात्रों को प्रवेश मिलेगा। वहीं, कक्षा 8 और 9 में प्रवेश रिक्त सीटों के आधार पर दिया जाएगा। कक्षा 11 में प्रवेश परीक्षा नहीं होगी, बल्कि 10वीं के अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।

62 हजार से ज्यादा छात्रों ने किया आवेदन


इस प्रवेश परीक्षा के लिए हजारों छात्रों ने आवेदन किया है। कक्षा 7 के लिए कुल 7,434 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जबकि कक्षा 9 के लिए 16,106 छात्रों ने आवेदन किया है। कुल मिलाकर 62,382 छात्रों ने इस प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन किया है। वहीं, प्रदेश भर में स्थित इन विद्यालयों (Sarvodaya Vidyalaya) में कुल बालक विद्यालयों की संख्या 36 है, जबकि बालिका विद्यालयों की संख्या 73 है। आवेदन की संख्या को देखते हुए प्रतियोगिता कड़ी होगी, क्योंकि चयन केवल सीमित सीटों पर ही किया जाएगा।

आरक्षण एवं चयन प्रक्रिया


प्रदेश सरकार ने इस बार भी गांव और शहरी क्षेत्र के छात्रों के लिए अलग-अलग प्राथमिकता तय की है। गांव के छात्रों को 85% सीटों में प्राथमिकता दी जाएगी, जबकि शहरी छात्रों को 15% सीटें आवंटित की जाएंगी। वहीं, आरक्षण नीति के तहत 60% सीटें अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के छात्रों के लिए, 25% अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए और 15% सामान्य वर्ग (General) के लिए आरक्षित रहेंगी।

जिलाधिकारी की निगरानी में होगी पूरी प्रक्रिया


इसके अलावा, परीक्षा संचालन की पूरी प्रक्रिया जिलाधिकारी की निगरानी में होगी और प्रश्नपत्र तैयार करने से लेकर मूल्यांकन तक की जिम्मेदारी डायट (DIET) द्वारा निभाई जाएगी। परीक्षा के बाद मेरिट के आधार पर छात्रों का चयन किया जाएगा और सफल अभ्यर्थियों की सूची 31 मार्च को जारी कर दी जाएगी।

एक अप्रैल से शुरू होंगी कक्षाएं


प्रदेश सरकार द्वारा संचालित 109 राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालयों (Sarvodaya Vidyalaya) में भी यही प्रवेश प्रक्रिया लागू होगी। यह विद्यालय भी नवोदय पैटर्न पर आधारित हैं और समाज के हर वर्ग के छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए बनाए गए हैं। चयनित छात्रों की कक्षाएं 1 अप्रैल 2025 से शुरू हो जाएंगी। योगी सरकार का उद्देश्य इस परीक्षा के माध्यम से मेधावी छात्रों को बेहतरीन शिक्षा प्रदान करना और सभी छात्रों को समान अवसर प्रदान करना है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें