24 घण्टे ऑनलाइन

प्रेगनेंट है सौरभ की कातिल 'मुस्कान', CMO ने की पुष्टि

मेरठ। पति सौरभ हत्याकांड (Saurabh Murder Case) में जेल में बंद कातिल पत्नी मुस्कान रस्तोगी (Muskan) को लेकर बड़ा अपडेट आया है। बताया गया है कि जेल में बंद मुस्कान गर्भवती है। उसकी प्रेगनेंसी रिपोर्ट पाॅजिटिव (Pregnancy…

24GhanteOnline
April 7, 2025
3 min read

मेरठ। पति सौरभ हत्याकांड (Saurabh Murder Case) में जेल में बंद कातिल पत्नी मुस्कान रस्तोगी (Muskan) को लेकर बड़ा अपडेट आया है। बताया गया है कि जेल में बंद मुस्कान गर्भवती है। उसकी प्रेगनेंसी रिपोर्ट पाॅजिटिव (Pregnancy Report Positive) आई है। बता दें कि मुस्कान की रविवार को जेल के भीतर तबीयत बिगड़ गई थी। सीएमओ डाॅक्टर अशोक कटारिया ने बताया कि प्रेग्नेंसी टेस्ट पाॅजिटिव आया है।

मुस्कान (Muskan) और उसका प्रेमी साहिल शुक्ला की जेल में नशे की लत नशा मुक्ति केंद्र के डाक्टरों ने छुड़वा दी है। जेल में मुस्कान ने सिलाई सीखनी शुरु कर दी है जबकि साहिल खेती कर रहा है। रविवार रात को मुस्कान की तबीयत बिगड़ गई। बताया गया कि उसे उल्टियां भी हुई थीं। इसके बाद जेल प्रशासन ने उसका प्रेग्नेंसी टेस्ट कराने का निर्णय लिया था।

इंदिरानगर निवासी सौरभ की तीन मार्च की रात पत्नी मुस्कान (Muskan) ने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर हत्या कर दी थी। साहिल और मुस्कान ने चार मार्च को नीला ड्रम खरीदा और शव को इसमें डालकर सीमेंट और डस्ट का घोल डालकर जमा दिया। 18 मार्च को सौरभ की हत्या का खुलासा मुस्कान ने किया।

इस मामले में मुस्कान (Muskan) और उसका प्रेमी साहिल जेल में बंद हैं। रविवार रात को मुस्कान की तबीयत बिगड़ी। उसका प्रेग्नेंसी टेस्ट भी कराया जाएगा। वरिष्ठ जेल अधीक्षक डा. वीरेश राज शर्मा ने बताया कि हर महिला बंदी का प्रेग्नेंसी टेस्ट कराया जाता है। मुस्कान का भी प्रेग्नेंसी टेस्ट कराया गया जो पाॅजिटव आया है। वहीं दूसरी ओर एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि इस मामले में जल्द चार्जशीट भी दाखिल की जाएगी।

‘कातिल’ मुस्कान का केस नहीं लड़ेंगे माता-पिता, कोर्ट से लगाई ये गुहार


मुस्कान (Muskan) के प्रेगनेंसी टेस्ट के पाॅजिटिव आने के बाद अब उसका अल्ट्रासाउंड कराया जाएगा। हालांकि उसके गर्भवती होने से केस की सुनवाई किसी तरह प्रभावित होगी या नहीं यह अभी नहीं कहा जा सकता है लेकिन कहा जा रहा है कि जेल प्रशासन उसकी देखरेख बढ़ा सकता है। बताया जा रहा है कि जेल में उसकी नियमित जांच कराई जाएगी। वहीं उसे चिकित्सकों की देख रेख में रखा जाएगा। हालांकि प्रेग्नेंसी टेस्ट पाॅजिटिव आने के बाद अब कई बड़े सवाल उठ रहे हैं। आखिर ये बच्चा किसका होगा? इस बच्चे के जन्म के बाद बच्चे को काैन रखेगा? ये ऐसे सवाल है जिसके जवाब हर कोई जानना चाहेगा। बता दें कि मुस्कान और साैरभ की बेटी पीहू है जो अपने दादा के घर पर ही है।

यह भी सामने आया था कि पति की हत्या करने के बाद जेल जाने के दाैरान भी मुस्कान ने अपने माथे पर सिंदूर लगाया हुआ था। ऐसे में यह सवाल उठ रहा था कि क्या मुस्कान ने साहिल से शादी की है। वहीं अब उसके प्रेगनेंट होनी की खबरें इस शक को पक्का करती नजर आ रही हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

योगी सरकार ने दिवाली पर राजस्व परिषद के 285 कार्मिकों को दिया पदोन्नति का तोहफा

लखनऊ। योगी सरकार ने दिवाली के अवसर पर राजस्व परिषद के कार्मिकों को पदोन्नति का तोहफा दिया है। राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश ने विभाग के 285 कार्मिकों को राजस्व निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की है। इनमें 206 लेखपाल और…

Deepotsav: अयोध्या में 30 लाख दीयों की तैयारी, छोटे दुकानदारों की कमाई तीन गुना बढ़ी

अयोध्या। रामनगरी में दीपोत्सव की रोशनी अभी पूरी तरह जगमगाने में दो दिन बाकी हैं, लेकिन इसकी चमक छोटे दुकानदारों की जेब तक पहुंचने लगी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में नव्य, भव्य और दिव्य अयोध्या में आयोजित…

योगी सरकार में संस्कृति और युवा शक्ति के संगम का मंच बना 'सनातन शंखनाद'

आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, युवा शक्ति और विकास की नई उपलब्धियों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की दिशा में लगातार प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में आयोजित ‘उत्तर…

जब लग गया कि मिट्टीपलीत होनी तय है तो मैदान छोड़कर भागने लगे अखिलेश: ओपी राजभर

लखनऊ। यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर सोशल मीडिया के जरिए तीखा पलटवार किया है। राजभर ने सपा प्रमुख को संबोधित करते हुए लिखा है कि आप चुनाव से भाग रहे हैं, वह नेता…