आवास हेतु भूखंड स्वतत्रंता सेनानियों के पीड़ियों का है हक, हरसंभव प्रयास करेगा प्रशासनः डीएम
देहरादून: विगत सप्ताह जिलाधिकारी सविन बंसल ने (Savin Bansal) ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के उतराधिकारियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं को सुना तथा उनकी विभिन्न मांगों के सम्बन्ध में…
देहरादून: विगत सप्ताह जिलाधिकारी सविन बंसल ने (Savin Bansal) ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के उतराधिकारियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं को सुना तथा उनकी विभिन्न मांगों के सम्बन्ध में विचार-विमर्श करते हुए मौके पर ही कई महत्वपूर्ण मांगों को पूर्ण किया तथा अन्य मागों के निस्तारण के लिए सम्बन्धित विभागों से पत्राचार करने आवश्वासन दिया।
स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों ने डीएम (Savin Bansal) से मांग की सरकार द्वारा जारी शासनादेश जिसमें नगर निगम अन्तर्गत स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को 100 वर्ग मीटर भूमि आंवटन के सम्बन्ध में है, जिसके अन्तर्गत लगभग 17 लाभार्थियों को भूमि आवंटित कर दी गई है शेष उत्तराधिकारियों को भू-खण्ड आवंटन का अनुरोध किया किया।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

