24 घण्टे ऑनलाइन

स्वतंत्रता दिवस पर क्लेक्ट्रेट परिसर में छाया देश भक्ति का रंग

देहरादून: जनपद में 79 वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम और हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। जिलाधिकारी सविन बंसल (Savin Bansal) ने क्लेक्ट्रेट परिसर में सुबह 9ः00 बजे ध्वजारोहण कर जनपद वासियों को स्वतंत्रता दिवस की…

24GhanteOnline
August 15, 2025
2 min read

देहरादून: जनपद में 79 वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम और हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। जिलाधिकारी सविन बंसल (Savin Bansal) ने क्लेक्ट्रेट परिसर में सुबह 9ः00 बजे ध्वजारोहण कर जनपद वासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। सभी विभागों, शिक्षण संस्थाओं, गैर सरकारी कार्यालयों में भी ध्वजारोहण किया गया।

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और महापुरुषों को नमन करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि देश को बडे संघर्षाे, प्रयत्नों और बलिदानों के बाद आजादी मिली है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के अमूल्य बलिदान को याद कर हम सबको आजादी के महत्व को समझना चाहिए।

जिलाधिकारी (Savin Bansal) ने कहा कि आजादी एक अधिकार के साथ एक दायित्व भी है। सभी लोग पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं कर्मठता के साथ अपने-अपने दायित्वों का पूर्ण मनोयोग से निर्वहन करेंगे और भारत के नवनिर्माण में अपनी अहम भूमिका निभांए।

जिलाधिकारी (Savin Bansal) ने कहा कि हमें राष्ट्र की एकता, अखंडता को बनाए रखते हुए देश के विकास के लिए प्रतिबद्धता के साथ निरंतर काम करना होगा। विकसित राष्ट्रों की भांति हम सभी को देश के प्रति अपनी नैतिक जिम्मेदारियों को समझना चाहिए। देश के अंतिम छोर पर खडे नागरिक तक सरकार की विकासपरक योजनाएं, मूलभूत सुविधाएं, इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास और सोशल सर्विसेज का सुगमता से लाभ पहुंचाना होगा।

जिलाधिकारी (Savin Bansal) ने कहा कि आजादी के इस पर्व पर हम सब विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का संकल्प लेकर चलें। ताकि हमारे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सपना पूर्ण हो सके।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (प्रशा) जय भारत सिंह, एसडीएम अपूर्वा सिंह सहित क्लेक्ट्रेट परिसर स्थित सभी पटलों के वरिष्ठ अधिकारी एवं कार्मिक मौजूद थे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें