24 घण्टे ऑनलाइन

गोण्डा प्रशासन की बड़ी सफलता: वनटांगिया ग्रामों में खुलेगा स्कूल

गोण्डा: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के मार्गदर्शन में जनपद गोण्डा प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। योगी सरकार ने महेशपुर वनटांगिया ग्राम और बुटाहनी वनटांगिया ग्राम (Vantangiya Vllages) में प्राथमिक…

24GhanteOnline
March 30, 2025
3 min read

गोण्डा: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के मार्गदर्शन में जनपद गोण्डा प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। योगी सरकार ने महेशपुर वनटांगिया ग्राम और बुटाहनी वनटांगिया ग्राम (Vantangiya Vllages) में प्राथमिक विद्यालय स्थापित करने की स्वीकृति प्रदान कर दी है। इसके साथ ही, स्कूलों के निर्माण के लिए बजट भी जारी कर दिया गया है। यह पहल वनटांगिया समुदाय के बच्चों के लिए शिक्षा के नए द्वार खोलेगी और उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव रखेगी।

प्रशासन की इस सकारात्मक पहल से अब वनटांगिया ग्रामों (Vantangiya Vllages) के बच्चों को अपने ही गांव में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। यह निर्णय शिक्षा के प्रचार-प्रसार में एक ऐतिहासिक कदम साबित होगा। सरकार ने प्रत्येक प्राथमिक विद्यालय के लिए 29.45 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया है, जिससे इन विद्यालयों का निर्माण शीघ्र पूरा किया जाएगा।

शिक्षा की जरूरत को प्राथमिकता


जिलाधिकारी नेहा शर्मा (DM Neha Sharma) ने जून 2023 में पदभार ग्रहण करने के बाद वनटांगिया समुदाय को मुख्यधारा से जोड़ने की मुख्यमंत्री की प्राथमिकता के दृष्टिगत यहां वनटांगिया ग्रामों (Vantangiya Vllages) का निरीक्षण किया और वहां की स्थिति को नजदीक से देखा। उन्होंने स्थानीय निवासियों की समस्याओं को सुना और शिक्षा की जरूरत को प्राथमिकता दी। उनकी सक्रिय पहल के कारण यह प्रस्ताव शासन तक पहुंचा और इसे मंजूरी मिल गई। यह निर्णय प्रशासन की संवेदनशीलता और शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट्स कारपोरेशन लिमिटेड को जिम्मेदारी


शासन की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार, छपिया के ग्राम पंचायत महुलीखोरी के वन ग्राम बुटहनी और नवाबगंज के ग्राम हरदवा के वन ग्राम महेशपुर में इन प्राथमिक विद्यालयों की स्थापना की जाएगी। इनके निर्माण कार्य की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट्स कारपोरेशन लिमिटेड को सौंपी गई है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा, जिससे अगले कुछ महीनों में इन विद्यालयों का संचालन शुरू होने की उम्मीद है।

स्थानीय लोगों ने जताया आभार


विद्यालयों की स्थापना की घोषणा से वनटांगिया ग्रामों (Vantangiya Vllages) में खुशी की लहर दौड़ गई है। स्थानीय निवासियों ने शासन और प्रशासन का आभार व्यक्त किया है। एक स्थानीय निवासी ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा, "हमारे बच्चों को अब शिक्षा के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। यह हमारे गांव के विकास की दिशा में एक बड़ा कदम है।" यह पहल समाज के हर वर्ग को शिक्षा से जोड़ने और उनके भविष्य को संवारने में सहायक होगी।

वनटांगिया समुदाय को मिलेगी नई पहचान


यह निर्णय वनटांगिया समुदाय (Vantangiya Community) के उत्थान में मील का पत्थर साबित होगा। इससे न केवल बच्चों को शिक्षा मिलेगी, बल्कि पूरे समाज को मुख्यधारा में जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति होगी। यह प्रशासन की दूरदर्शी सोच और शिक्षा के प्रति समर्पण का प्रमाण है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

योगी सरकार ने दिवाली पर राजस्व परिषद के 285 कार्मिकों को दिया पदोन्नति का तोहफा

लखनऊ। योगी सरकार ने दिवाली के अवसर पर राजस्व परिषद के कार्मिकों को पदोन्नति का तोहफा दिया है। राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश ने विभाग के 285 कार्मिकों को राजस्व निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की है। इनमें 206 लेखपाल और…

Deepotsav: अयोध्या में 30 लाख दीयों की तैयारी, छोटे दुकानदारों की कमाई तीन गुना बढ़ी

अयोध्या। रामनगरी में दीपोत्सव की रोशनी अभी पूरी तरह जगमगाने में दो दिन बाकी हैं, लेकिन इसकी चमक छोटे दुकानदारों की जेब तक पहुंचने लगी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में नव्य, भव्य और दिव्य अयोध्या में आयोजित…

योगी सरकार में संस्कृति और युवा शक्ति के संगम का मंच बना 'सनातन शंखनाद'

आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, युवा शक्ति और विकास की नई उपलब्धियों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की दिशा में लगातार प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में आयोजित ‘उत्तर…

जब लग गया कि मिट्टीपलीत होनी तय है तो मैदान छोड़कर भागने लगे अखिलेश: ओपी राजभर

लखनऊ। यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर सोशल मीडिया के जरिए तीखा पलटवार किया है। राजभर ने सपा प्रमुख को संबोधित करते हुए लिखा है कि आप चुनाव से भाग रहे हैं, वह नेता…