24 घण्टे ऑनलाइन

कैंची धाम मार्ग पर खाई में गिर गई स्कॉर्पियो कार, 2 महिला सहित 3 की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में स्थित कैंची धाम मार्ग में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां पर्यटकों से भरी एक स्कॉर्पियो (Scorpio) कार खाई में गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हुई…

24GhanteOnline
December 18, 2025
2 min read

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में स्थित कैंची धाम मार्ग में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां पर्यटकों से भरी एक स्कॉर्पियो (Scorpio) कार खाई में गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हुई है, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल भेजा गया है। बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुई कार में कई लोग सवार थे, जिनका रेस्क्यू स्थानीय प्रशासन और SDRF की टीमोंं ने कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो (Scorpio) कार में 7 लोग सवार थे, यह सभी कैंची धाम दर्शन के लिए जा रहे थे। इस दौरान उनकी कार अनियंत्रित होकर क्रैश बैरियर तोड़ते हुए खाई में गिर गई। यह घटना देखते ही आसपास से गुजर रहे लोग काफी घबरा गए। उन्होंने तुरंत हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। साथ ही एसडीआरएफ और फायर बिग्रेड को रेस्क्यू के लिए बुलाया गया।

रेस्क्यू टीम ने काफी मशक्कत के बाद राहत बचाव अभियान पूरा किया। हादसे में दो महिलाओं और किशोरी की मौके ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, 4 लोग गंभीर रूप से घायल बताए बताए जा रहे हैं, जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह हादसा नैनीताल जिले के लोहाली इलाके में हुआ है, जहां कार डिसबैलेंस होकर 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई।

सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और फायर बिग्रेड की टीमें मौके पर पहुंच गई थीं। काफी मेहनत के बाद दो महिलाओं सहित एक किशोरी का शव और चार अन्य घायलों को रेस्क्यू कर उन्हें बाहर निकाला गया। कार में सवार सभी उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना से मृतकों के परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है। वह नैनीताल के लिए निकल गए हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें