24 घण्टे ऑनलाइन

डीएम के निर्देश पर प्रभावितों के द्वार-द्वार दौड़ रहे प्रशासन के अधिकारी, प्रभावितों का जान रहे हाल

देहरादून : जिलाधिकारी सविन बंसल (DM Savin Bansal) के निर्देश पर उप जिलाधिकारी सदर हरि गिरि (SDM Hari Giri) ने आज तहसील सदर अंतर्गत आपदा प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण किया। उन्होंने मौके पर पहुंचकर प्रभावित परिवारों का हाल…

24GhanteOnline
September 22, 2025
1 min read

देहरादून : जिलाधिकारी सविन बंसल (DM Savin Bansal) के निर्देश पर उप जिलाधिकारी सदर हरि गिरि (SDM Hari Giri) ने आज तहसील सदर अंतर्गत आपदा प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण किया। उन्होंने मौके पर पहुंचकर प्रभावित परिवारों का हाल जाना तथा आपदा रेस्क्यू एवं राहत कार्यों की स्थिति का जायज़ा लिया।

उप जिलाधिकारी (SDM Hari Giri) ने राहत एवं बचाव कार्य में लगे प्रशासनिक अमले को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और प्रभावितों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

उन्होंने (SDM Hari Giri) कहा कि जिला प्रशासन पूरी गंभीरता से राहत कार्यों में जुटा है और प्रभावित परिवारों को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होने दी जाएगी।

इस दौरान उप जिलाधिकारी (SDM Hari Giri) ने विभिन्न होटल हिल व्यू, हेली रिजॉर्ट आदि अन्य स्थानों पर बनाए गए और राहत शिविरों में जाकर प्रभावितों से मुलाकात की उनका हाल जाना हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें