24 घण्टे ऑनलाइन

केदारनाथ-बद्रीनाथ धाम की सुरक्षा बढ़ाकर दोगुनी, चारधाम यात्रा रूट पर पैरामिलिट्री फोर्स तैनात

उत्तरकाशी। भारत की ओर से आपॅरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक से उपजे हालात के बाद उत्तराखंड में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। केदारनाथ (Kedarnath) मंदिर परिसर की सुरक्षा में इजाफा किया गया है। अब वहां साढ़े 350…

24GhanteOnline
May 9, 2025
3 min read

उत्तरकाशी। भारत की ओर से आपॅरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक से उपजे हालात के बाद उत्तराखंड में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। केदारनाथ (Kedarnath) मंदिर परिसर की सुरक्षा में इजाफा किया गया है। अब वहां साढ़े 350 जवान तैनात किए गए हैं। दूसरी ओर, चारधाम यात्रा (Chardham Yatra) और धार्मिक आयोजनों में सुरक्षा व्यवस्था के लिए पैरामिलिट्री की 15 कंपनियां मिल गई हैं।

गृह सचिव शैलेश बगौली ने बताया कि उत्तराखंड चारधाम यात्रा (Chardham Yatra) रूट पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उत्तराखंड के सभी संवेदनशील स्थानों की सुरक्षा को पुख्ता किया जा रहा है। सरकार ने डीजीपी को संवेदनशील स्थानों को नए सिरे से चिह्नित करते हुए वहां पुलिस फोर्स और खुफिया निगरानी बढ़ाने को कहा है।

मालूम हो कि सरकार ने चारधाम यात्रा (Chardham Yatra) की व्यवस्था के लिए पैरामिलिट्री फोर्स की 10 कंपनियां मांगी थीं। इनमें आठ कंपनियां पहले ही मिल चुकी थीं। बाकी दो कंपनियों के साथ पांच और कंपनियां राज्य को मिल गई हैं। इनमें एक कंपनी यूएसनगर में भेजी गई है।

मालूम हो कि बीते रोज मुख्यमंत्री पुष्कर धामी (CM Dhami) ने चारधाम, अहम संस्थान, बांध प्रोजेक्ट आदि सभी संवेदनशील स्थानों की सुरक्षा को बढ़ाने के निर्देश दिए थे। गृह सचिव ने बताया कि वर्तमान परिप्रेक्ष्य में नए सिरे से क्षेत्रों को चिह्नित किया जा रहा। वहीं दूसरी ओर, प्रदेश में सतर्कता भी बढ़ा दी गई है। सत्यापन अभियान से लेकर संवेदनशील इलाकों में चेकिंग ड्राइव चलाई जा रही है।

2 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन


उत्तराखंड चारधाम (Chardham Yatra) में अब तक सवा दो लाख तीर्थयात्रियों ने बदरीनाथ, केदारनाथ के दर्शन कर लिए हैं। इनमें से डेढ़ लाख यात्री केदारनाथ मंदिर पहुंचे। जबकि, बदरीनाथ धाम पहुंचने वालों की संख्या 70 हजार से अधिक है। दो मई को केदारनाथ मंदिर के कपाट खुले। चार मई को बदरीनाथ धाम के कपाट खुले। जबकि, गंगोत्री और यमुनोत्री धामों के कपाट 30 अप्रैल को दर्शनार्थ खोल दिए गए थे। तीर्थयात्रियों को असुविधा नहीं हो, इसके लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

बदरी-केदार में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम


श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि बदरी केदार में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दृढ़ इच्छाशक्ति का प्रतीक बताया। बीकेटीसी के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बताया कि बदरीनाथ तथा केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के बाद यह यात्रा सरल एवं सुगम रूप से चल रही है।

पहलगाम आतंकी हमले के बाद प्रदेश सरकार ने तीर्थयात्रियों की सुरक्षा चाक-चौबंद की है। पहलगाम में आतंकियों के कायराना हमले के जवाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनभावनाओं के अनुरूप ऑपरेशन सिंदूर चलाया। ऐसा करके देश के दुश्मनों को माकूल जवाब दिया गया।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के मार्गदर्शन में पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के आह्वान पर बदरीनाथ धाम में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर राष्ट्रपति द्राैपदी मुर्मू के नाम से विशेष पूजा-अर्चना संपन्न हुई है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।