24 घण्टे ऑनलाइन

‘थू है तुझ पर AP सिंह अल्लाह करें तेरी बेटी भी…’, सीमा हैदर के मां बनते ही भड़क गया पहला पति गुलाम

नोएडा। पाकिस्तान से भागकर भारत आई सीमा हैदर ने सचिन की बेटी (Seema Haider-Sachin Baby Girl) को जन्म दिया। वहां पहले पति गुलाम हैदर (Ghulam Haider) का रिएक्शन सामने आया है। गुलाम ने सीमा और सचिन को तो बददुआ दी ही। साथ ही…

24GhanteOnline
March 19, 2025
3 min read

नोएडा। पाकिस्तान से भागकर भारत आई सीमा हैदर ने सचिन की बेटी (Seema Haider-Sachin Baby Girl) को जन्म दिया। वहां पहले पति गुलाम हैदर (Ghulam Haider) का रिएक्शन सामने आया है। गुलाम ने सीमा और सचिन को तो बददुआ दी ही। साथ ही उनके वकील एपी सिंह को भी खूब खरी खोटी सुनाई। कहा- ऐसे भाई पर लानत है जो ऐसी बहन का साथ दे रहा है, जिसने चार मासूम बच्चों को उनके पिता से अलग कर दिया।

18 मार्च को उसने सीमा हैदर (Seema Haider) एक बेटी को जन्म दिया है। बेटी होने पर जहां सीमा और सचिन बेहद खुश हैं। वहीं, सीमा के पति ने उसके मां बनने पर आग उगली। गुलाम हैदर बोला- क्या भारत सरकार को अब भी कुछ नजर नहीं आ रहा। एक पिता अपने बच्चों के लिए तड़प रहा है। वहां, सीमा ने पांचवे बच्चे को भी जन्म दे दिया, जो कि बिल्कुल गलत है। ये एक नाजायज औलाद है।

गुलाम हैदर ने कहा- मैं पिछले दो सालों से न्याय मांग रहा हूं। लेकिन मेरी कोई भी नहीं सुन रहा। वहां सीमा हैदर दूसरे देश में बैठकर मनमर्जी किए जा रही है। उससे भी गलत है एपी सिंह, जो उसका साथ दे रहा है। एपी सिंह तुझ पर थू है। अल्लाह करे तेरी बेटी भी सीमा की तरह निकले। घर से भाग जाए और तू फिर मेरी तरह तड़पे। अब कहां है कानून। किसी को ये नजर क्यों नहीं आ रहा कि सीमा बिना तलाक दिए किसी गैर मर्द के बच्चे की मां बन गई है। मैं अब भी भारत और पाकिस्तान सरकार से गुजारिश करता हूं कि अब तो कोई एक्शन ले लो।

सचिन मीणा के घर गूंजी किलकारी, सीमा हैदर ने दिया बेटी को जन्म


वहीं दूसरी तरफ, सीमा (Seema Haider) ने बच्चे के नाम को लेकर कहा था जितने अधिक लोग सेम नाम कमेंट करके बताएंगे, वही उनके बच्चे का नाम रखा जाएगा। सीमा के मुंह बोले भाई और उनका केस लड़ रहे एपी सिंह ने भी बताया कि यही निर्णय लिया गया है कि बेटा हो या बेटी, जो भी नाम सबसे ज्यादा सजेस्ट किया जाएगा, वही नाम बच्चे का रखा जाएगा।

2023 में भारत आई थीं सीमा हैदर (Seema Haider)


साल 2023 में सीमा हैदर अपने चार बच्चों के साथ अवैध तरीके से भारत आई थीं। गैरकानूनी तरीके से भारत आने पर सीमा को गिरफ्तार भी किया गया था। हालांकि बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी। सीमा को सचिन से PubG गेम खेलने के दौरान ऑनलाइन प्यार हुआ था, जिसके बाद दोनों ने साथ रहने की ठानी और भारत आने का प्लान बनाया। इसके बाद वो नेपाल के रास्ते अवैध तरीके से भारत आई। उनके खिलाफ नोएडा कोर्ट में केस चल रहा है। सीमा ने अपील की है कि उसे पाकिस्तान वापस न भेजा जाए, वहां उन्हें जान से मार दिया जाएगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें