24 घण्टे ऑनलाइन

360 किलो अमोनियम नाइट्रेट, पिस्टल... डॉक्टर रच रहा था बड़े आतंकी हमले की साजिश

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने दो दिनों पहले अनंतनाग में सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर के पद पर कार्यरत डॉक्टर आदिल अहमद (Adil Ahmed) को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने डॉक्टर आदिल अहमद की निशानदेही पर हरियाणा के फरीदाबाद से 300 किलोग्राम…

24GhanteOnline
November 10, 2025
2 min read

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने दो दिनों पहले अनंतनाग में सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर के पद पर कार्यरत डॉक्टर आदिल अहमद (Adil Ahmed) को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने डॉक्टर आदिल अहमद की निशानदेही पर हरियाणा के फरीदाबाद से 300 किलोग्राम आरडीएक्स, एक एके-47 राइफल और भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया है। यह ऑपरेशन गुप्त सूचना के आधार पर किया गया, जिसमें जम्मू-कश्मीर पुलिस की एक विशेष टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर छापा मारा।

सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई अंसार गजवत-उल-हिंद (AGH) नामक आतंकी संगठन से जुड़ी जांच का हिस्सा है। जांच में सामने आया है कि तीन डॉक्टर इस संगठन से जुड़े हुए थे। इनमें से दो डॉक्टर अदील अहमद राथर (Adil Ahmed)  (अनंतनाग निवासी) और मुज़म्मिल शकील (पुलवामा निवासी) को सहारनपुर और फरीदाबाद से गिरफ्तार किया गया है, जबकि तीसरा डॉक्टर अभी फरार बताया जा रहा है।

GMC में नौकरी कर चुका है अदील

खास बात यह है कि अदील राथर (Adil Ahmed) वही डॉक्टर हैं, जिसके नाम पर हाल ही में एक और सनसनीखेज खुलासा हुआ था। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग मेडिकल कॉलेज (GMC) में उसके निजी लॉकर से AK-47 राइफल बरामद की गई थी। पुलिस ने यह कार्रवाई जॉइंट इंटरोगेशन सेंटर (JIC) अनंतनाग की मदद से की थी। उस समय अदील राथर कॉलेज में सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर के तौर पर कार्यरत था, लेकिन उसने 24 अक्टूबर 2024 को अपना पद छोड़ दिया था।

जांच एजेंसियों का मानना है कि अदील (Adil Ahmed) और उसके सहयोगी डॉक्टर आतंकवादी संगठन अंसार गजवत-उल-हिंद के नेटवर्क को फिर से सक्रिय करने की कोशिश में थे। यह संगठन 2017 में हिजबुल मुजाहिदीन के पूर्व कमांडर ज़ाकिर मूसा द्वारा गठित किया गया था और इसका उद्देश्य कश्मीर में शरिया कानून के तहत एक इस्लामिक राज्य की स्थापना तथा भारत के खिलाफ जिहाद छेड़ना है।

फिलहाल पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इतनी बड़ी मात्रा में अमोनियम नाइट्रेट और हथियार फरीदाबाद तक कैसे पहुंचे और इन डॉक्टरों की आतंकियों से क्या सटीक भूमिका थी। अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जांच में कई राज्यों में फैले नेटवर्क की संभावना जताई जा रही है और एजेंसियां इसके तार कश्मीर घाटी, यूपी और हरियाणा तक तलाश रही हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।