24 घण्टे ऑनलाइन

केदारनाथ से गुप्तकाशी लौट रहा हेलिकॉप्टर क्रैश, पायलट सहित सात लोगों की मौत

देहरादून: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जनपद अंतर्गत, गौरीकुंड क्षेत्र में रविवार को केदारनाथ मार्ग पर एक हेलीकाप्टर के दुर्घटनाग्रस्त (Helicopter Crash) हो जाने से सात लोगों की मौत। यह हादसा आज सुबह लगभग साढ़े पांच बजे हुआ…

24GhanteOnline
June 15, 2025
1 min read

देहरादून: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जनपद अंतर्गत, गौरीकुंड क्षेत्र में रविवार को केदारनाथ मार्ग पर एक हेलीकाप्टर के दुर्घटनाग्रस्त (Helicopter Crash) हो जाने से सात लोगों की मौत।

यह हादसा आज सुबह लगभग साढ़े पांच बजे हुआ था। हेलीकाप्टर आर्यन एविएशन कंपनी का था।

राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण से प्राप्त प्रारंभिक जानकारी के अनुसार खराब मौसम को इस दुर्घटना का संभावित कारण माना जा रहा है। हेलीकॉप्टर में कुल 07 लोग सवार थे।

घटना की सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ एवं एनडीआरएफ की टीमें तत्काल मौके के लिए रवाना होकर घटनास्थल पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिए हैं। घटनास्थल कठिन और दुर्गम जंगल क्षेत्र में होने के कारण बचाव अभियान चुनौतीपूर्ण बना हुआ है।

मृतकों के नाम


1.राजवीर-पायलट
2.विक्रम रावत बीकेटीसी निवासी रासी ऊखीमठ
3.विनोद
4.तृष्टि सिंह
5.राजकुमार
6.श्रद्धा
7.राशि बालिका उम्र 10 वर्ष

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।