24 घण्टे ऑनलाइन

पाकिस्तानी आर्मी स्पोक्सपर्सन की ओछी हरकत, प्रेस कॉन्फ्रेंस में महिला पत्रकार को आंख मारी

पाकिस्तान की सेना के प्रवक्ता अहमद शरीफ चौधरी ( Ahmed Sharif Chaudhry) एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। इस बार वजह है एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान महिला पत्रकार को ‘आंख मारना’। प्रवक्ता की यह चौंकाने वाली हरकत कैमरे…

24GhanteOnline
December 10, 2025
2 min read

पाकिस्तान की सेना के प्रवक्ता अहमद शरीफ चौधरी ( Ahmed Sharif Chaudhry) एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। इस बार वजह है एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान महिला पत्रकार को ‘आंख मारना’। प्रवक्ता की यह चौंकाने वाली हरकत कैमरे में कैद हो गई, और अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है।

पत्रकार अब्सा कोमान (Journalist Absa Komal) ने चौधरी से पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर लगाए जा रहे आरोपों जैसे राष्ट्रीय सुरक्षा खतरा, एंटी-स्टेट और दिल्ली के इशारों पर काम करने के बारे में सवाल पूछा था। उन्होंने जानना चाहा कि ये पहले के आरोपों से कितना अलग है, और क्या कोई नई कार्रवाई की जा सकती है।

चौधरी (Ahmed Sharif Chaudhry) ने मुस्कराया और आंख मार दी!


इस पर चौधरी (Ahmed Sharif Chaudhry) ने तंज कसते हुए कहा, एक चौथा पॉइंट भी जोड़ लें। वह (इमरान) एक जेहनी मरीज भी हैं। यह कहते हुए चौधरी ने मुस्कुराकर महिला पत्रकार को आंख मार दी। प्रवक्ता की इस हरकत के बाद सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर उनकी जमकर ट्रोलिंग हो रही है।

Believe me, he is a top rank army officer in uniform.... pic.twitter.com/GDjduiCY8m


— OsintTV 📺 (@OsintTV) December 9, 2025

भड़के नेटिजन्स एक सुर में कह रहे हैं कि यह देश एक मजाक बनकर रह गया है। एक यूजर ने कमेंट किया, पाकिस्तान में लोकतंत्र खत्म हो चुका है। देखिए कैसे सबकुछ कैमरे पर हो रहा है। दूसरे ने कहना, ये मुल्क अब एक मजाक बन चुका है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

अयोध्या दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में पहुंचाएगा हाईटेक मीडिया सेंटर

अयोध्या : योगी सरकार अयोध्या में दीपोत्सव-2026 के आयोजन की तैयारियों में जुटी है। दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में सुचारु ढंग से पहुंचाने के लिए हाईटेक मीडिया सेंटर तैयार किया जा रहा है। यहां पर कंप्यूटर, प्रिंटर,…

एशिया की रैंकिंग में सीसीएसयू की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा

मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण, शोधपरक और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप बनाने के प्रयास अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी परिणाम दिखाने लगे हैं। प्रदेश के…

Deepotsav: सरयू तट पर बनेगा नया कीर्तिमान, 2100 से अधिक लोग एक साथ करेंगे महाआरती

अयोध्या। रामनगरी में इस बार सरयू आरती नया कीर्तिमान स्थापित करने की तैयारी में है। 07 नवंबर को होने वाली सामूहिक आरती में 2100 से अधिक लोग शामिल होंगे। आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई…

दीपोत्सव में लगाए गए वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रमुख स्थलों पर संभाली कमान

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और मार्गदर्शन में अयोध्या के दीपोत्सव को भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित स्वरूप देने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों को निर्णायक गति दी है। दीपोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों को…