शनि प्रदोष व्रत आज, साढ़ेसाती और ढैय्या से मुक्ति के लिए करें ये उपाय
सनातन धर्म में प्रदोष (Pradosh) का व्रत बहुत विशेष महत्व माना जाता है। ये व्रत हर माह में दो बार कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन पड़ता है। प्रदोष का व्रत देवों के देव महादेव को समर्पित किया गया है। प्रदोष…
सनातन धर्म में प्रदोष (Pradosh) का व्रत बहुत विशेष महत्व माना जाता है। ये व्रत हर माह में दो बार कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन पड़ता है। प्रदोष का व्रत देवों के देव महादेव को समर्पित किया गया है। प्रदोष व्रत के दिन प्रदोष काल में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है। इस दिन व्रत और पूजन से महादेव की विशेष कृपा मिलती है।
प्रदोष व्रत जिस दिन होता है, उस दिन जो वार पड़ता है उसी के नाम से प्रदोष व्रत जाना जाता है। जब शनिवार को प्रदोष व्रत होता है, तो इसे शनि प्रदोष (Shani Pradosh) व्रत के नाम से जाना जाता है। शनि प्रदोष को शनि त्रयोदशी भी कहा जाता है। कल यानी 14 फरवरी को साल का पहला शनि प्रदोष व्रत रखा जाएगा। इस दिन महादेव के साथ-साथ शनि देव की भी पूजा की जाती है। साथ ही शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या से राहत के लिए कुछ विशेष उपाय किए जाते हैं।
शनि प्रदोष (Shani Pradosh) व्रत पर साढ़ेसाती और ढैय्या के उपाय
- वैदिक ज्योतिष के अनुसार, काले और गहरे नीले रंग की वस्तुओं और पदार्थों को शनि देव से संबंधित माना गया है। ज्योतिषियों के अनुसार, शनि प्रदोष व्रत के दिन या कहें कि शनि त्रयोदशी पर शनि देव को उड़द की दाल और लोहे की कील चढ़ाएं। इससे साढ़ेसाती और ढैय्या के प्रभाव में कमी आती है।
- इस दिन शनिदेव के बीज मन्त्र ॐ शं शनिश्चराय नमः का जप करें। कम से कम 30 माला का जप करें। इससे शीघ्र ही जीवन के दुखों का नाश होगा।
- इस दिन लोहे का पात्र लें और उसमें सरसों तेल भरें। इसके बाद उसमें एक लाल रंग का फूल रखें। इस पात्र को घर के मध्य भाग यानी ब्रह्म स्थान पर रखें। इससे घर में सकारात्मक उर्जा बढ़ती है।
- इस दिन पीपल के पेड़ की जड़ में जल चढ़ाएं। शाम को पीपल के वृक्ष के नीचे दीपक जलाएं।
शनिवार को हनुमान जी की विशेष पूजा-आराधना करें। ऐसा करने से हर प्रकार का शनि दोष दूर होता है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
धनतेरस पर खरीदारी के बाद न करें ये गलती, जानें बर्तन, सोना-चांदी और झाड़ू की पूजा का तरीका
करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन
Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…
कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व
हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…
मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि
हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…
