24 घण्टे ऑनलाइन

मैं नहीं जा रहा... शशि थरूर ने ठुकराया ‘वीर सावरकर इंटरनेशनल इम्पैक्ट अवॉर्ड’

आज नई दिल्ली के NDMC कन्वेंशन हॉल में वीर सावरकर इंटरनेशनल इम्पैक्ट अवॉर्ड 2025 के पहले संस्करण की मेजबानी करने वाला है। इस कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा शामिल…

24GhanteOnline
December 10, 2025
2 min read

आज नई दिल्ली के NDMC कन्वेंशन हॉल में वीर सावरकर इंटरनेशनल इम्पैक्ट अवॉर्ड 2025 के पहले संस्करण की मेजबानी करने वाला है। इस कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा शामिल होंगे। इस बीच, कांग्रेस सांसद शशि थरूर (Shashi Tharoor) ने ‘वीर सावरकर इंटरनेशनल इम्पैक्ट अवॉर्ड’ को ठुकराया दिया है।

दरअसल, वीर सावरकर इंटरनेशनल इम्पैक्ट अवॉर्ड 2025 जिन छह हस्तियों को दिया जाएगा, उनमें एक नाम तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस नेता शशि थरूर (Shashi Tharoor) का भी शामिल है। लेकिन, थरूर ने स्पष्ट रूप से कहा है कि वह यह अवॉर्ड लेने नहीं जा रहे हैं। वीर सावरकर इंटरनेशनल इम्पैक्ट अवॉर्ड 2025 पर शशि थरूर ने बुधवार को मीडिया से कहा, “मुझे कुछ नहीं मिल रहा है। मैंने कल ही इसके बारे में सुना और मैं नहीं जा रहा हूं।”

कांग्रेस नेता के मुरलीधरन ने बुधवार को कहा कि पार्टी के किसी भी सदस्य, जिसमें MP शशि थरूर (Shashi Tharoor) भी शामिल हैं, को वीर सावरकर के नाम पर कोई भी अवॉर्ड नहीं लेना चाहिए क्योंकि उन्होंने अंग्रेजों के सामने सिर झुकाया था। मुरलीधरन ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि थरूर अवॉर्ड लेंगे क्योंकि ऐसा करने से कांग्रेस की बेइज्जती होगी और उसे शर्मिंदगी होगी।

बता दें कि वीर सावरकर इंटरनेशनल इम्पैक्ट अवॉर्ड 2025 उन प्रभावशाली लोगों को दिया जा रहा है जिनके कार्यों ने समाज, नीति निर्माण, राष्ट्रीय विकास और सार्वजनिक जीवन पर गहरा और सकारात्मक प्रभाव छोड़ा है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

सोनिया गांधी का X पर डेब्यू, राजीव गांधी से पहली मुलाकात की कहानी सुनाई

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर डेब्यू किया है। अपने पहले पोस्ट में उन्होंने आगामी आत्मकथा ‘Belonging: A Journey of Love’ का वीडियो साझा किया। इसमें सोनिया गांधी ने…

PM रविवार को वाराणसी में वायुसेना का हवाई प्रदर्शन देखेंगे, भुवनेश्वर में आरबीआई के डेटा सेंटर का करेंगे उद्घाटन

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को उत्तर प्रदेश और ओडिशा के दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वह वाराणसी में एक नए वस्त्र विनिर्माण केंद्र का उद्घाटन करने के साथ भारतीय वायुसेना के हवाई प्रदर्शन को देखेंगे। इसके बाद…

‘हर चुनौती का डटकर सामना करते हैं हिमवीर’, ITBP जवानों को PM मोदी का संदेश

ITBP Raising Day: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के कई बड़े नेताओं ने हिमवीरों को शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने जवानों के साहस, समर्पण और देश के प्रति त्याग की सराहना…

भारत-पोलैंड की दोस्ती पर टस्क का बड़ा संदेश, PM मोदी से रक्षा-व्यापार पर चर्चा

पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क के भारत दौरे के बीच उनका एक सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता से पहले टस्क ने एक्स पर लिखा, ‘हमें कोई नहीं रोक सकता।’ उन्होंने भारत और…