24 घण्टे ऑनलाइन

शेख हसीना दोषी करार, निहत्थे छात्रों पर गोली चलाने का था आरोप

बांग्लादेश की इंटरनेशनल कोर्ट ने शेख हसीना (Sheikh Hasina) को जुलाई विद्रोह का दोषी माना है और उन्हें सजा सुनाई है। हसीना के खिलाफ जुलाई विद्रोह में निहत्थे नागरिकों पर गोली चलवाने का आरोप है। कोर्ट के इस फैसले के बाद…

24GhanteOnline
November 17, 2025
1 min read

बांग्लादेश की इंटरनेशनल कोर्ट ने शेख हसीना (Sheikh Hasina) को जुलाई विद्रोह का दोषी माना है और उन्हें सजा सुनाई है। हसीना के खिलाफ जुलाई विद्रोह में निहत्थे नागरिकों पर गोली चलवाने का आरोप है। कोर्ट के इस फैसले के बाद हसीना की मुश्किलें बढ़ सकती है।

बांग्लादेशी मीडिया प्रथम आलो के मुताबिक कोर्ट ने फैसला सुनाते वक्त हसीना (Sheikh Hasina) का वो ऑडियो भी जारी किया, जो बांग्लादेश में खूब वायरल हुआ था। इस ऑडियो में हसीना पुलिस प्रमुख से लोगों पर गोलियां चलाने के लिए कह रही हैं। कोर्ट ने फैसला सुनाते वक्त मानवाधिकार आयोग की रिपोर्ट का भी जिक्र किया।

कोर्ट ने यह माना कि जुलाई विद्रोह के दौरान जो लोग मरे, उसके लिए शेख हसीना (Sheikh Hasina) ही दोषी थीं। कोर्ट ने उन सबूतों को भी सबसे सामने रखा, जिसे अभियोजक पक्ष ने प्रस्तुत किया था। आईसीटी ने शेख हसीना के खिलाफ 458 पन्नों का फैसला सुनाया है।

इस फैसले में कहा गया है कि हसीना जनवरी 2024 के बाद से ही तानाशाह बनने की ओर अग्रसर हो गई थी। जनवरी 2024 के चुनाव में उसने विपक्ष को कुचला। इसके बाद जब छात्र सड़कों पर उतरे तो उन पर गोलियां चलवा दी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।